UGC NET December 2026 Registration: यूजीसी नेट दिसंबर सेशन के लिए आवेदन शुरू, यहां से अभी करें Apply

UGC NET December 2026 Registration: यूजीसी नेट दिसंबर 2026 सेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2026 तक आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। 

Oct 9, 2026, 09:28 IST
UGC NET December 2026 Registration शुरू, इस लिंक से करें अप्लाई
UGC NET December 2026 Registration शुरू, इस लिंक से करें अप्लाई

UGC NET December 2026 Registration: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू कर दी है। असिस्टेंट प्रोफेसर बनने, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) प्राप्त करने और पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्रता हासिल करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 रात 11:50 बजे निर्धारित की गई है। वहीं, यूजीसी नेट दिसंबर 2026 की परीक्षा 14 दिसंबर से 19 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। 

UGC NET December 2026: महत्वपूर्ण तारीखें

यूजीसी नेट के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को जरूरी तारीखों की जानकारी होनी चाहिए।

विवरण
तिथि
आवेदन शुरू होने की तारीख
8 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख
28 अक्टूबर 2026
आवेदन का समय
रात 11:50 बजे तक
परीक्षा की तारीख
14 से 19 दिसंबर 2026

यह परीक्षा कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 87 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव होने पर उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जानकारी प्राप्त करनी चाहिए।

UGC NET 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

यूजीसी नेट दिसंबर सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें।

    1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

    2. होम पेज पर UGC NET December 2026 Application Form का लिंक खोजें।

    3. नए उम्मीदवार New Registration विकल्प पर क्लिक करके पंजीकरण करें।

    4. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म खोलें।

    5. व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और विषय से संबंधित विवरण भरें।

    6. आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।

    7. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

    8. फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

UGC NET 2026 आवेदन शुल्क

अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका में UGC NET दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए श्रेणीवार आवेदन शुल्क की जानकारी देख सकते हैं।

श्रेणी
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग
1,150 रुपये
EWS / OBC
600 रुपये
SC / ST / PH
325 रुपये

शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य है।

JRF के लिए आयु सीमा कितनी है?

जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित बताई गई है। OBC-NCL, SC, ST, PwD/PwBD, थर्ड जेंडर और महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम 5 वर्ष तक की छूट मिल सकती है। आयु सीमा और छूट से जुड़ी अंतिम जानकारी के लिए आधिकारिक सूचना बुलेटिन जरूर देखें।

अभ्यर्थी इन बातों का रखें ध्यान

आवेदन भरते समय सभी विवरण सावधानी से दर्ज करें। उम्मीदवारों को केवल एक आवेदन फॉर्म जमा करना चाहिए और पंजीकरण के दौरान अपना सक्रिय मोबाइल नंबर तथा ईमेल आईडी देना चाहिए। अंतिम सबमिशन से पहले फॉर्म की अच्छी तरह जांच कर लें, क्योंकि बाद में सुधार की अनुमति सीमित हो सकती है।

नोट: आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन से पात्रता मानदंड, परीक्षा से संबंधित निर्देश और शुल्क की जांच कर लेनी चाहिए।


Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates