UKSSSC Scalar PET एडमिट कार्ड जारी, sssc.uk.gov.in से करें Download

UKSSSC Group C Scaler Admit Card 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने वन विकास निगम में स्केलर के 200 पोस्ट के लिए शारीरिक दक्षता एग्जाम (PET) के एडमिट कार्ड आज ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। यहां से डायरेक्ट लिंक पाएं।  

Nov 17, 2026, 18:46 IST
UKSSSC Scalar PET Admit Card Out
UKSSSC Scalar PET Admit Card Out

UKSSSC Scaler Physical Test 2026 Admit Card: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा उत्तराखंड वन विकास निगम के अंतर्गत स्केलर (Scaler - समूह 'ग') के कुल 200 खाली पोस्ट पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित होने वाले शारीरिक नापजोख और दक्षता एग्जाम (PST/PET) के एडमिट कार्ड आज 17 नवंबर 2026 को ऑफिशियल रूप से जारी कर दिए गए हैं।

वे सभी छात्र जिन्होंने विज्ञापन संख्या 82/UKSSSC/2026 के अंदर रजिस्ट्रेशन किया था, वे अब आयोग की वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया का पहला राउंड शारीरिक परीक्षण ही है, जिसे पास करने वाले छात्र ही आगे के लिखित एग्जाम में शामिल हो पाएंगे। 

UKSSSC Scalar PET 2026: मुख्य डिटेल्स 

उत्तराखंड स्केलर भर्ती और इसके फिजिकल टेस्ट से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण डिटेल्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

Related Stories

इवेंट 
ऑफिशियल डिटेल्स 
भर्ती बोर्ड का नाम
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC)
विभाग का नाम
उत्तराखंड वन विकास निगम (Uttarakhand Forest Development Corporation)
पोस्ट का नाम
स्केलर (Scaler - Group C)
नोटिस नंबर 
82/UKSSSC/2026
कुल वैकेंसी के नंबर 
200 पोस्ट 
पे- स्केल 
19,900 से 63,200 (लेवल-02)
एग्जाम राउंड 
शारीरिक नापजोख और दक्षता एग्जाम (PST / PET)
PET एडमिट कार्ड स्थिति
जारी  (17 नवंबर 2026)
फिजिकल टेस्ट शुरू होने की डेट 
23 नवंबर 2026 से निर्धारित
ऑफिशियल वेबसाइट
sssc.uk.gov.in

UKSSSC Scalar PET Admit Card 2026 Out:यहां क्लिक करें

कब से शुरू हो रहा है UKSSSC Scalar Physical Test 2026? 

आयोग द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार, स्केलर पोस्ट के लिए शारीरिक नापजोख और दक्षता एग्जाम (PET/PST) का आयोजन 23 नवंबर 2026 से किया जाना निर्धारित है।

  • प्रत्येक छात्र की सटीक एग्जाम डेट, रिपोर्टिंग टाइम (Reporting Time) और शारीरिक एग्जाम सेंटर का पता उनके व्यक्तिगत एडमिट कार्ड पर अंकित है।
  • छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे फाइनल टाइम की भागदौड़ से बचने के लिए आज ही अपना एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें। साथ ही, अपने एग्जाम सेंटर की लोकेशन की जांच कर लें।

UKSSSC Scalar PET Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

छात्र UKSSSC Scalar PET Admit Card 2026 को डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  1. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर दिए गए 'Admit Card' या 'Candidate Corner' सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. वहां ‘पदनाम-स्केलर (वन विकास निगम) की शारीरिक नापजोख एवं दक्षता परीक्षा (PET) के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें’ वाले लिंक को सेलेक्ट करें।
  4. फिर, लॉगिन पेज खुलने पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर / ईमेल आईडी / एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि को फिल करें। 
  5. फिल करने के बाद कैप्चा कोड को भरकर 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
  6. आपका UKSSSC Scalar PET Admit Card 2026 स्क्रीन पर खुल जाएगा। 
  7. इसे डाउनलोड करके एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।

यहां भी पढ़े: DU Exam Form 2026 Extended: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने जारी किया नया नोटिफिकेशन, जानें UG-PG सेमेस्टर के एग्जाम फॉर्म भरने की नई डेट

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।