UP Board Class 10th 12th Exam Centre 2027: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UPMSP) ने साल 2027 की 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम के आयोजन के लिए फाइनल एग्जाम सेंटर की लिस्ट को आज ऑफिशियल रूप से जारी कर दी है।
सचिव भगवती सिंह द्वारा 26 नवंबर 2026 को जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, परिषदीय सेंटर निर्धारण समिति की बैठक में समिति के अनुमोदन के बाद फाइनल रूप से कुल 8,113 एग्जाम सेंटर निर्धारित किए गए हैं।
फाइनल रूप से निर्धारित किए गए सभी एग्जाम सेंटर की लिस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड कर दी गई है। अब प्रदेश भर के लाखों छात्रों और विद्यालय प्रबंधन अपने जिले की PDF को डाउनलोड करके देख सकते हैं कि उनके स्कूल का एग्जाम सेंटर किस स्कूल या कॉलेज में बनाया गया है।
UPMSP Final Exam Centre List 2027
UPMSP Final Exam Centre List 2027: मुख्य डिटेल्स
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी नोटिस से जुड़ी प्रमुख डिटेल्स को छात्र नीचे से देख सकते हैं।
Related Stories
- फाइनल एग्जाम सेंटर के कुल नंबर: साल 2027 के बोर्ड एग्जाम के लिए राज्य भर में कुल 8,113 एग्जाम सेंटर फाइनल रूप से निर्धारित किए गए हैं।
- निर्णय की डेट: 26 नवंबर 2026 को आयोजित परिषदीय सेंटर निर्धारण समिति की बैठक में अनुमोदन के बाद इन सेंटर को फाइनल किया गया।
- ऑब्जेक्शन का निस्तारण: प्रस्तावित सेंटर लिस्ट जारी होने के बाद राज्य भर से लगभग 2,744 ऑब्जेक्शन फिल कराए गए थे, जिनके विधिवत परीक्षण और निस्तारण के बाद यह फाइनल लिस्ट जारी की गई है।
- ऑफिशियल वेबसाइट: फाइनल एग्जाम सेंटर की जिलेवार लिस्ट upmsp.edu.in पर उपलब्ध कराई गई है।
upmsp.edu.in से जिलेवार UP Board Exam Centre List 2027 कैसे डाउनलोड करें?
छात्र, पेरेंट्स और स्कूल प्रशासन नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स के माध्यम से अपने जिले की फाइनल एग्जाम सेंटर लिस्ट को डाउनलोड कर सकते हैं:
- माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध “परीक्षा वर्ष 2027 से संबंधित जनपदवार अंतिम परीक्षा केंद्र सूची” या संबंधित नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के नाम और उनके सामने पीडीएफ डाउनलोड लिंक खुल जाएंगे।
- अपने जनपद के नाम के सामने दिए गए Download लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ फाइल खुलने के बाद सर्च विकल्प (Ctrl + F) का उपयोग करके अपने विद्यालय का नाम या 4 अंकों का स्कूल कोड डालें और आवंटित परीक्षा केंद्र की जानकारी जांचें।
यहां भी पढ़े: IBPS RRB Clerk PET Admit Card 2026 जारी, ibps.in से करें डाउनलोड
