UP Cooperative Bank Admit Card 2026: यूपी सहकारी बैंक एडमिट कार्ड Link जल्द, परीक्षा 14 अक्टूबर से शुरू

UP Cooperative Bank Admit Card 2026: यूपी कोऑपरेटिव बैंक परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से यूपी सहकारी बैंक का कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स नीचे दिए गए हैं।

Oct 8, 2026, 15:59 IST
UP Cooperative Bank Admit Card 2026 डाउनलोड करें
UP Cooperative Bank Admit Card 2026 डाउनलोड करें

UP Cooperative Bank Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा बोर्ड (UPCISB) जल्द ही यूपी कोऑपरेटिव बैंक भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार upcisb.upsdc.gov.in पर जाकर अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके UPCISB Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। यूपी कोऑपरेटिव बैंक की विभिन्न पदों पर भर्ती परीक्षा 14, 16, 22 और 26 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को UP Cooperative Bank Call Letter के साथ एक वैध फोटो आईडी परीक्षा केंद्र पर ले जाना जरूरी होगा।

UP Cooperative Bank Admit Card 2026 Link

यूपी कोऑपरेटिव बैंक एडमिट कार्ड 2026 का लिंक जल्द ही एक्टिव किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इस लेख में नीचे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें:-RRB Section Controller Admit Card 2026: सेक्शन कंट्रोलर एडमिट कार्ड लिंक आज, परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर को

Related Stories

यूपी सहकारी बैंक एडमिट कार्ड 2026 - हाइलाइट्स

अभ्यर्थी नीचे दी तालिका में यूपी कोऑपरेंटिव बैंक भर्ती परीक्षा 2026 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं। 

परीक्षा आयोजक संस्था का नाम
उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा बोर्ड (UPCISB), लखनऊ
परीक्षा का नाम
संयुक्त सहकारी बैंकिंग, गैर-बैंकिंग एवं तकनीकी सेवा परीक्षा (सामान्य भर्ती) 2026
विज्ञापन संख्या
A-2/G.R./2026
कुल रिक्त पद
2085
परीक्षा तिथियां 
14 से 26 अक्टूबर 2026
एडमिट कार्ड तिथि
8 अक्टूबर 2026 (संभावित)
आधिकारिक वेबसाइट
upcisb.upsdc.gov.in

UPCISB Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

यूपी सहकारी बैंक एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप्स का पालन करें। 

  • सबसे पहले आप इस आधिकारिक वेबसाइट- upcisb.upsdc.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर लेटेस्ट सेक्शन में UP Cooperative Bank Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

  • फिर लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट करें। 

  • आपका कॉल लेटर स्क्रीन पर खुल जाएगा। 

  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें। 

  • UPCISB Exam Date 2026: परीक्षा तिथि और शिफ्ट

    विभिन्न पदों के लिए परीक्षा 14, 16, 22 और 26 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। 14 और 16 अक्टूबर को परीक्षा 3 शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से 10 बजे तक, दूसरी दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक और तीसरी शाम 4 बजे से 6 बजे तक होगी। वहीं, 22 और 26 अक्टूबर को परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।