UP NEET UG Counselling 2026: उत्तर प्रदेश महानिदेशालय चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण (DGME UP) ने UP NEET UG Counselling 2026 के Round-2 की स्टेट मेरिट लिस्ट ऑफिशियल रूप से वेबसाइट पर जारी कर दी है। जिन छात्रों ने यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के राउंड-2 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे पोर्टल upneet.gov.in पर जाकर मेरिट लिस्ट PDF को डाउनलोड कर सकते हैं।
मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अब राज्य की 85% स्टेट कोटा सीटों और प्राइवेट मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में MBBS एवं BDS सीटों पर एडमिशन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। छात्र इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से UPNEET Round 2 seat allotment result को भी चेक कर सकते हैं।
UP NEET UG Counselling 2026 रिजल्ट के जारी होने के साथ ही कार्यालय महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की ओर से एडमिशन के लिए रिवाइज्ड शेड्यूल भी वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
UP NEET UG Round-2 Counselling 2026 से जुड़ी सभी इंपॉर्टेंट डेट्स
UP NEET UG Round-2 Merit List और Revised Schedule की सभी जानकारी के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
|
इवेंट
|
डेट्स और टाइम
|
|
राउंड-2 स्टेट मेरिट लिस्ट जारी
|
21 सितंबर 2026
|
|
चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की अवधि
|
21 सितंबर (दोपहर 2:00 बजे) - 24 सितंबर 2026 (सुबह 11:00 बजे) तक
|
|
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की घोषणा
|
25 सितंबर 2026
|
|
अलॉटमेंट लेटर डाउनलोडिंग व कॉलेज रिपोर्टिंग
|
26 सितंबर से 01 अक्टूबर 2026 तक
|
UP NEET UG Round-2 Merit List PDF कैसे डाउनलोड करें?
UP NEET UG Round 2 Merit List 2026 Out को छात्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
1. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट upneet.gov.in पर विजिट करें।
2. होमपेज पर मौजूद ‘UP STATE MERIT LIST OF NEET-UG 2026 MBBS/BDS SECOND ROUND’ लिंक पर क्लिक करें।
3. स्क्रीन पर मेरिट लिस्ट की PDF फाइल खुल जाएगी।
4. फिर, इस लिस्ट में अपना में अपना नाम ढूंढे। फिर, अपना नाम, रोल नंबर या NEET ऑल इंडिया रैंक (AIR) सर्च करें।
5. इस PDF को डाउनलोड करें।
6. फिर, PDF का एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।
|
डिटेल्स
|
लिंक
|
|
UP STATE MERIT LIST OF NEET-UG 2026 MBBS/BDS SECOND ROUND
|
|
|
TENTATIVE SEAT MATRIX FOR - UP NEET UG COUNSELING FOR MBBS/BDS ROUND-2 -2026
|
Required Documents for MBBS-BDS Admission - List
कॉलेज रिपोर्टिंग के दौरान छात्रों को अपने सभी Original Documents और उनके फोटोकॉपी के सेट को कॉलेज रिपोर्टिंग में साथ ले जाने होंगे:
- NEET UG 2026 एडमिट कार्ड और स्कोरकार्ड
- कक्षा 10वीं व 12वीं की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट
- UP NEET UG 2026 अलॉटमेंट लेटर
- पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट)
- उत्तर प्रदेश का मूल निवास प्रमाण पत्र
- कैटेगरी सर्टिफिकेट्स
- पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
- सिक्योरिटी मनी जमा करने की रसीद
क्या आप जानते हैं कितने छात्रों को मिली जगह?
UP NEET UG Counselling 2026 2nd Round के लिए जारी की गई मेरिट लिस्ट में करीब 33043 स्टूडेंट्स को इस बार जगह दी गई है। MBBS-BDS मेरिट लिस्ट में सीरियल नंबर, रोल नंबर, छात्र का नाम, पिता का नाम, यूपी कैटेगरी, यूपी सब कैटेगरी, नीट मार्क्स और नीट रैंक आदि सभी डिटेल्स को शामिल किया गया है।
राउंड-2 में सही कॉलेज कैसे चुनें?
- कट-ऑफ और ट्रेंड एनालिसिस: राउंड-1 के कट-ऑफ डेटा का अध्ययन करें और अपने स्टेट रैंक के अनुसार ही प्राथमिकता देते हुए तय करें।
- बैकअप ऑप्शन रखें: सिर्फ टॉप सरकारी कॉलेजों के भरोसे न रहें, अपनी रैंक के अनुसार सुरक्षित ऑप्शन की लिस्ट में शामिल करें।
- समय पर रिपोर्टिंग: 26 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 के बीच ही अलॉटेड कॉलेज में उपस्थित होकर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करें। देरी होने पर सीट का दावा रद्द हो सकता है।
छात्रों सिक्योरिटी मनी जब्त होने से कैसे बच सकते हैं?
राउंड-2 काउंसलिंग में भाग ले रहे छात्रों को काउंसलिंग नियमों में हुए महत्वपूर्ण बदलावों और निर्देशों पर ध्यान देना जरूरी है। सभी छात्र यहां से जानें:-
- सिक्योरिटी मनी जब्त (Security Deposit Forfeiture Rule): यदि आपको राउंड-2 में कोई सीट अलॉट होती है, परंतु, आप तय की गई डेट तक उस पर एडमिशन नहीं ले पाते हैं, तो आपके द्वारा जमा की गई पूरी सिक्योरिटी मनी को जब्त कर लिया जाएगा।
- राउंड-3 में पुनः एडमिशन की शर्त: यदि आपकी सिक्योरिटी फीस जब्त हो जाती है, तो आप तीसरे चरण (Round-3 / Mop-up Round) की काउंसलिंग में तभी भाग ले सकेंगे जब आप दोबारा सिक्योरिटी मनी को डिपॉजिट करेंगे।
- चॉइस लॉकिंग करना जरूरी: 24 सितंबर 2026 तक चॉइस सबमिट करने के बाद उन्हें लॉक करना न भूलें। अगर आपने चॉइस सेव की है, लेकिन उसे लॉक नहीं किया है, तो आप समय समाप्त होने पर सिस्टम उसे अपने आप लॉक कर देगा।
किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 8189011696, 8189011697, 8189011698, 8189011699, 8189011700 प्रातः 11 बजे से सायं 05 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
