Pratiksha Katara Naib Tehsildar Success Story: पिता लेखपाल और बेटी बनी नायब तहसीलदार, हिंदी मीडियम से PCS में रचा इतिहास

Pratiksha Katara Success Story: कहते हैं अगर कड़ी मेहनत, लगन और जीत का जज्बा हो, तो कुछ भी नामुमकिन नहीं। फिर चाहें आप हिंदी मीडियम से ही क्यों न पढ़े हो। अलीगढ़ की रहने वाली प्रतीक्षा कटारा की कहानी भी यही कहती है। प्रतीक्षा ने यूपी पीसीएस परीक्षा में 16वीं रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया। उनके पिता उत्तर प्रदेश सरकार में लेखपाल है।

Nov 19, 2026, 22:24 IST
Pratiksha Katara Success Story
Pratiksha Katara Success Story

Pratiksha Katara Motivational Story in Hindi: प्रतीक्षा कटारा उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की रहने वाली है, जिन्होंने यह साबित करके दिखाया है कि टैलेंट भाषा नहीं समझती क्योंकि हिंदी मीडियम के छात्रों में अक्सर यह डर बना रहता है कि इंग्लिश के बिना सफलता के शिखर तक पहुंचना नामुमकिन है। प्रतीक्षा ने हिंदी मीडियम से यूपी पीसीएस 2022 की परीक्षा में 16वीं रैंक हासिल की और नायब तहसीलदार के पद पर काबिज हो गई। बेटी के तहसीलदार बनने से पिता की आंखों में खुशी के आंसू है। उनका हमेशा से यह सपना था कि उनकी बेटी तहसील का पद हासिल करें और आज वो सपना पूरा हो गया। 

पिता से मिली तहसीलदार बनने की प्रेरणा  

प्रतीक्षा कटारा के पिता उत्तर प्रदेश सरकार में लेखपाल के पद पर हैं। तहसीलदार प्रतीक्षा अपनी इस सफलता का श्रेय पिता को देती है और कहती है कि पिता के विश्वास और अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है क्योंकि शुरुआत में प्रतीक्षा को प्रतियोगी परीक्षा का सिलेबस देखकर काफी डर लगता था पर पिता ने हमेशा विश्वास दिलाया कि हो जाएगा। आज जिसका रिजल्ट हम सभी के सामन हैं। 

Related Stories

हार से जीत तक का सफर: ऐसे बनीं नायब तहसीलदार 

प्रतीक्षा ने अपनी स्कूली शिक्षा पास ही प्राइवेट स्कूल से पूरी की। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन बीएससी में जूलॉजी, बॉटनी और केमिस्ट्री में पूरी की। ग्रेजुएशन के बाद प्रतीक्षा ने D.El.Ed भी किया।इसके बाद फरवरी 2021 में उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी। पहली बार में वह यूपी पीसीएस की परीक्षा में सफल नहीं हो सकी। दिल अंदर से टूटा लेकिन खुद को संभाला और फिर से तैयारी में जुट गई। आखिर साल 2022 में UPPSC PCS की नायब तहसीलदार मेरिट लिस्ट में उनका नाम आ गया, जिसमें प्रतीक्षा ने 16वीं रैंक हासिल की। 

ये भी पढ़ें:कितने पढ़े लिखे हैं सपा नेता आजम खान? इस टॉप यूनिवर्सिटी से हासिल की है डिग्री

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।