UP Principal Result 2026 Out: यूपी प्रिंसिपल रिजल्ट upessc.up.gov.in जारी, मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करें

UP Principal Result 2026 Out: यूपीईएसएससी ने प्रिंसिपल रिजल्ट आज 20 नवंबर को जारी किया है। उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से अपनी मेरिट लिस्ट और कट ऑफ मार्क्स डाउनलोड कर सकते हैं। 

Nov 20, 2026, 21:47 IST

UP Principal Result 2026 Out: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्रिंसिपल का परिणाम 2026 घोषित कर दिया है। परिणामों की घोषणा आज 20 नवंबर को ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी किया गया है। विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत प्रिंसिपल के 111 पदों के लिए लिखित परीक्षा 24 सितंबर को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू का आयोजन 27 से 31 अक्टूबर और 17 नवंबर को किया गया था। 

लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर सिलेक्ट हुए उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट और कट ऑफ लिस्ट आयोग ने वेबसाइट पर जारी की है। 

UPESSC UP Principal Result 2026: रिजल्ट जारी

आयोग द्वारा 111 पदों के लिए चयनित कुल 110 उम्मीदवारों का परिणाम जारी किया है। उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा पारित आदेश के आधार पर यूपीईएसएससी ने 1 पद को रोकते हुए परिणामों की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर परिणाम वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी किया गया है। 

Related Stories

UP Principal Result 2026 Download link 

विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत आयोग द्वारा रिजल्ट के साथ - साथ मेरिट लिस्ट भी जारी की गई है। मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं। जिसे उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी प्रिंसिपल रिजल्ट 2026 

UP Principal Result 2026: हाइलाइट्स 

यूपी प्रिंसिपल भर्ती परीक्षा 2026 परिणाम कुल 111 पदों के लिए जारी किया गया है। जिसमें कुल 110 उम्मीदवारों ने नाम शामिल हैं। नीचे दिए टेबल में अन्य डिटेल्स देखें:

रिजल्ट का नाम 
यूपी प्रिंसिपल रिजल्ट 2026
भर्ती प्राधिकरण
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC)
विज्ञापन संख्या 
02/2026
रिक्त पद
111 चयनित उम्मीदवार - 110
लिखित परीक्षा 
24 सितंबर, 2026
इंटरव्यू की तारीख 
27, 28, 30, 31 अक्टूबर और 17 नवंबर, 2026 
रिजल्ट जारी होने की तारिख 
20 नवंबर, 2026 (जारी)
महिला - 243.00
पुरूष - 243.00
ऑफिशियल वेबसाइट 
upessc.up.gov.in

UP Principal Result 2026 ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार यूपी प्रिंसिपल रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो करें:

  1. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर 'UP Principal Result 2026' या संबंधित नोटिस लिंक पर क्लिक करें।

  3. इसके बाद मेरिट लिस्ट/रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर खुल जाएगी।

  4. उम्मीदवार अपना रोल नंबर या नाम देखने के लिए 'Ctrl+F' का उपयोग कर सकते हैं।

  5. भविष्य के संदर्भ के लिए मेरिट लिस्ट को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।