UP Scholarship 2026-27: पोस्ट-मैट्रिक और दशमोत्तर स्कॉलरशिप की लास्ट डेट जारी, scholarship.up.gov.in पर तुरंत करें अप्लाई

UP Scholarship 2026-27: उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति और फीस जमा करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बेहद करीब है। छात्र इस स्कॉलरशिप का फायदा लेने के लिए तुरंत scholarship.up.gov.in पर जाकर फॉर्म को सही-सही फील कर लें। साथ ही,  स्कॉलरशिप का लाभ उठा लें।

Oct 6, 2026, 15:49 IST
UP Scholarship 2026-27
UP Scholarship 2026-27

up scholarship: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के लाखों छात्रों की हाईयर एजुकेशन और फाइनेंशियल हेल्प के लिए संचालित UP Scholarship 2026-27 योजना के अंदर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अब अपने लास्ट स्टेप में आ गई है। समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित इस योजना के लिए छात्र रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

Pre-Matric, Post-Matric Intermediate या Post-Matric Other Than Intermediate में शामिल छात्र उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप के ऑफिशियल पोर्टल scholarship.up.gov.in पर जाकर आज ही रजिस्ट्रेशन को पूरा कर सकते हैं। इस स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन 15 सितंबर 2026 से शुरू हुई थी।

UP Scholarship 2026-27 से जुड़ी मुख्य डेट्स 

उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप योजना के अंदर कैटेगरी और सिलेब्स के अनुसार महत्वपूर्ण डेट्स के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल से डिटेल्स को देख सकते हैं। 

स्कॉलरशिप कैटेगरी 
रजिस्ट्रेशन का प्रकार 
रजिस्ट्रेश शुरू डेट 
रजिस्ट्रेश की लास्ट डेट 
दशमोत्तर (Post-Matric - Renewal)
नवीनीकरण 
15 सितंबर 2026
15 अक्टूबर 2026
दशमोत्तर (Post-Matric - Fresh)
नया आवेदन (Fresh)
15 सितंबर 2026
31 अक्टूबर 2026
कॉलेज द्वारा फॉर्म फॉरवर्डिंग
शिक्षण संस्थान सत्यापन
15 सितंबर 2026
10 नवंबर 2026
बैंक खाते में राशि हस्तांतरण
बैंक ट्रान्सफर (Phase-1)
-
21 - 31 दिसंबर 2026

UP Scholarship 2026-27 Direct Link: यहां क्लिक करें 

UP Scholarship 2026-27: इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट्स 

UP Scholarship 2026-27 के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरते समय छात्रों के पास नीचे दी गई लिस्ट के ये निम्नलिखित ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स होने जरूरी हैं:

  1. आधार कार्ड: मोबाइल नंबर से लिंक
  2. आय प्रमाण पत्र (Income Certificate): सक्षम अधिकारी द्वारा जारी नई आय वाला प्रमाण पत्र।
  3. जाति प्रमाण पत्र: SC, ST, OBC एवं अल्पसंख्यक कैटेगरी के लिए।
  4. निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
  5. पिछली कक्षा की मार्कशीट: 
  6. कॉलेज रसीद और फी-रसीद
  7. बैंक पासबुक प्रति

UP Scholarship 2026-27 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? 

यूपी स्कॉलरशिप 2026-27 के पोर्टल पर नए रजिस्ट्रेशन को करने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. छात्र UP Scholarship 2026-27 के ऑफिशियल पोर्टल scholarship.up.gov.in पर विजिट करें।
  2. होमपेज पर 'Student' सेक्शन में जाएं और 'Fresh Registration' या 'Renewal Login' पर क्लिक करें।
  3. फिर, छात्र अपनी संबंधित कैटेगरी General, OBC, SC, ST, Minority और कोर्स लेवल के अनुसार रजिस्ट्रेशन लिंक को खोलें।
  4. लिंक खोलने के बाद अपनी शैक्षणिक जानकारी, रोल नंबर, आय डिटेल्स और आधार नंबर को फिल करके OTP Verification को पूरा करें।
  5. फिर, फॉर्म को सफलता से सबमिट करने के बाद फाइनल प्रिंटआउट को निका लें। 
  6. 3 दिनों के अंदर संबंधित शिक्षण संस्थान में हार्ड कॉपी को जमा भी करें।

बैंक खाते से जुड़ी जानकारी क्या है?

UP Scholarship 2026-27 में भाग लेने वाले छात्र बैंक खाते से जुड़ी इन डिटेल्स के बारे में जरूर जान लें। 

  • Aadhaar NPCI Mapping की जांच: यूपी स्कॉलरशिप की राशि केवल उन्हीं खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाती है, जो आधार और NPCI सर्वर से लिंक होते हैं। छात्र रजिस्ट्रेशन करने से पहले बैंक की ब्रांच में जाकर आधार लिंकिंग और NPCI मैपिंग को जरूर चेक और पूरा करा लें।
  • करेक्शन विंड़ो: यदि स्कॉलरशिप का फॉर्म भरते समय छात्रों से कोई गड़बड़ी हो जाती है, तो NIC द्वारा स्क्रूटनी के बाद करेक्शन विंडो का भी मौका दिया जाएगा।
Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates