NITTT Result 2026 Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जारी किया NITTT स्कोरकार्ड, nittt.nta.ac.in से करें डाउनलोड!
NTA NITTT Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NITTT का स्कोरकार्ड वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है, जिसे छात्र nittt.nta.ac.in से एप्लीकेशन नंबर की सहायते से तुरंत ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
NITTT Scorecard 2026 Declared: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने National Initiative for Technical Teachers Training (NITTT 2026) एग्जाम का रिजल्ट और स्कोरकार्ड 5 अक्टूबर 2026 को ऑफिशियल पोर्टल पर जारी कर दिया गया है। NITTT 2026 एग्जाम में शामिल हुए छात्र अब NITTT-NTA की ऑफिशियल वेबसाइट nittt.nta.ac.in के माध्यम से स्कोरकार्ड को देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
छात्रों के तकनीकी शिक्षा प्रणाली में अध्यापन की गुणवत्ता और कौशल विकास को बेहतर बनाने के उद्देश्य से इस एग्जाम को आयोजित किया गया था। छात्र स्कोरकार्ड को चेक करने के लिए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके लॉग इन करें।
NITTT Result 2026 की मुख्य हाइलाइट्स
छात्र अपने-अपने NITTT Result 2026 को देखने और इससे जुड़ी डिटेल्स को जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | डिटेल्स |
| एग्जाम आयोजक एजेंसी | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) |
| एग्जाम का नाम | National Initiative for Technical Teachers Training (NITTT) |
| रिजल्ट कब जारी हुआ | 5 अक्टूबर 2026, जारी |
| कुल रजिस्टर्ड छात्र | 10,201 छात्र |
| एग्जाम में शामिल छात्र | 9,848 छात्र |
| लॉगिन क्रेडेंशियल | एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
NITTT 2026 Scorecard को कैसे डाउनलोड करें?
छात्र अपने स्कोरकार्ड को बिना किसी परेशानी के डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
- NTA NITTT की ऑफिशियल वेबसाइट nittt.nta.ac.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध NITTT 2026 Scorecard / Result के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, खुलने वाले नए विंडो में अपना Application Number और Date of Birth को फिल करें।
- सबमिट करते ही छात्र दिए गए सिक्योरिटी पिन यानी कैप्चा कोड को भरकर Submit बटन पर क्लिक करें।
- सबमिट करते ही आपका NITTT 2026 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- इसे डाउनलोड करके एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।
National Initiative for Technical Teachers Training (NITTT 2026), NTA NITTT Result 2026 Direct Link: - यहां क्लिक करें
एनआईटीटीटी प्रमाणपत्र 2026 अलग से जारी किया जाएगा
NTA ने स्पष्ट किया है कि एनआईटीटी मॉड्यूल पूर्णता प्रमाणपत्र अलग से जारी किया जाएगा। इसलिए, छात्रों को एनआईटीटी रिजल्ट या स्कोरकार्ड की उपलब्धता को अंतिम प्रमाणपत्र जारी होने के रूप में नहीं समझना चाहिए। प्रमाणपत्र एनआईटीटी द्वारा उचित समय पर प्रदान किया जाएगा।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.