Uttarakhand NEET UG Round 3 Seat Matrix 2026: आज जारी होगा सीट मैट्रिक्स? 9 अक्टूबर को आएगा अलॉटमेंट रिजल्ट! यहां देखें शेड्यूल!

Last Updated: Oct 6, 2026, 14:20 IST

उत्तराखंड NEET UG राउंड 3 काउंसिलिंग 2026: HNBUMU आज अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर फाइनल सीट मैट्रिक्स को जारी कर देगा। साथ ही, आयोग द्वारा 09 अक्टूबर 2026 को छात्रों का अलॉटमेंट रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा।  

Uttarakhand NEET UG Round 3 Seat Matrix 2026
Uttarakhand NEET UG Round 3 Seat Matrix 2026

Uttarakhand NEET UG Round 3 Seat Matrix 2026: मेडिकल और डेंटल सिलेब्स (MBBS/BDS) में एडमिशन का इंतजार कर रहे NEET UG छात्रों के लिए बड़ी अपडेट है। हेमावती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन यूनिवर्सिटी (HNBUMU) द्वारा संचालित Uttarakhand NEET UG Counselling 2026 के Round 3 का फाइनल सीट मैट्रिक्स आज यानी 6 अक्टूबर 2026 को ऑफिशइयल पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है। छात्रों को राज्य के सरकारी और प्राइवेट मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में उपलब्ध खाली सीटों की सभी डिटेल्स मिलेगी।  

जिन छात्रों ने 5 अक्टूबर को राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन और ऑप्शन को फिल किया था, वे इस सीट मैट्रिक्स के जारी होने के बाद राज्य कोटा और ऑल इंडिया ओपन कोटा की खाली सीटों का सटीक ब्योरे को देख सकते हैं। साथ ही, वे अपने आगे के एडमिशन की योजना को बेहतर तरीके से बना सकते हैं।

Uttarakhand NEET UG Round 3 Counselling 2026 की डेट्स और शेड्यूल

उत्तराखंड नीट यूजी राउंड 3 काउंसिलिंग के महत्वपूर्ण पड़ावों और डेट्स की जानकारी के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

काउंसिलिंग गतिविधि एक्टिविटी 

निर्धारित डेट्स 

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस लॉकिंग

29 सितंबर 2026 से 05 अक्टूबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक)

फाइनल सीट मैट्रिक्स का प्रकाशन 

06 अक्टूबर 2026

डेटा प्रोसेसिंग की अवधि 

07 अक्टूबर और 08 अक्टूबर 2026

सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

09 अक्टूबर 2026

अलॉटेड कॉलेज में एडमिशन/जॉइनिंग की लास्ट डेट

14 अक्टूबर 2026

ऑफिशियल वेबसाइट

hnbumu.ac.in 

Link for students to check Uttarakhand NEET UG Round 3 Counselling Seat Matrix 2026 

यहां क्लिक करें 

Uttarakhand MBBS & BDS Seat Matrix: कॉलेज और सीटों की स्थिति

छात्र राउंड 2 की काउंसिलिंग में उत्तराखंड के 11 चिकित्सा और दंत चिकित्सा कॉलेजो की सीटें शामिल की गई हैं:

  • सरकारी मेडिकल कॉलेज (Govt MBBS): कुल 6 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीटें उपलब्ध की गई हैं। इनमें से लेट जगजीवन राम गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, पिथोरागढ़ में सबसे अधिक लगभग 43 सीटें हैं।
  • प्राइवेट मेडिकल कॉलेज (Private MBBS): कुल 3 प्रमुख प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों जैसे श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट और हिमालयन इंस्टीट्यूट में सीटें उपलब्ध हैं।
  • डेंटल कॉलेज (Private BDS): सीमा डेंटल कॉलेज (ऋषिकेश) और उत्तरांचल डेंटल कॉलेज (देहरादून) में BDS की सीटें उपलब्ध हैं।

Uttarakhand NEET UG Round 3 Allotment Result 2026 को कैसे चेक करें?

छात्र NEET UG Round 3 Allotment Result 2026 को चेक करने के लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. HNBUMU की ऑफिशियल वेबसाइट hnbumu.ac.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर 'UK NEET UG 2026 Round 3 Seat Allotment Result' लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड फिल करके लॉगिन-इन करें।
  4. आपका अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा। भविष्य के संदर्भ के लिए प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर लें।
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 6, 2026, 14:20 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News