UP TET 2.0 Notification: यूपी टीईटी का नोटिफिकेशन जारी, 24 नवंबर से आवेदन, 26 और 27 फरवरी 2027 को एग्जाम

UPTET 2026 Notification: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। 

Nov 18, 2026, 21:42 IST
UP TET 2.0 का नोटिफिकेशन जारी
UP TET 2.0 का नोटिफिकेशन जारी

UPTET 2026 Notification Released: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग की ओर से जारी संक्षिप्त विज्ञप्ति के मुताबिक, UPTET 2026 का विज्ञापन 24 नवंबर 2026 को जारी किया जाएगा। इसी दिन से ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। परीक्षा का आयोजन 26 और 27 फरवरी 2027 को किया जाएगा।

आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन और OTR की प्रक्रिया 24 नवंबर 2026 से शुरू होगी। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, ऑनलाइन आवेदन में संशोधन करने की अंतिम तिथि 27 दिसंबर 2026 होगी।

कहां देखें UPTET 2026 का नोटिफिकेशन?

अभ्यर्थी UPTET 2026 का विस्तृत विज्ञापन, पात्रता संबंधी शर्तें, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी निर्देश उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ पर देख सकेंगे। आयोग ने योग्य अभ्यर्थियों को विस्तृत विज्ञापन का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने के बाद ही आवेदन करने की सलाह दी है।

UPTET 2026 Official Notification Direct Link

आयोग की ओर से 18 नवंबर 2026 को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, UPTET 2026 के तहत प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। दोनों स्तरों के लिए विज्ञापन संख्या 10/2026 के तहत आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।

UPTET 2026 के लिए OTR अनिवार्य

आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) व्यवस्था लागू की है। ऐसे में UPTET 2026 के लिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को OTR की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि OTR पूरा करने के बाद ही अभ्यर्थी शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।

OTR से संबंधित जानकारी और विस्तृत विज्ञापन निर्देश पुस्तिका आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थी https://uptet.upessc.org/otr/info लिंक पर जाकर OTR से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Stories

Kuldeep Raghav

Senior Manager - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।