IAS Pari Bishnoi Success Story: 23 की उम्र में 30वीं रैंक लाकर बनी IAS, हरियाणा के पूर्व CM के पोते से रचाई शादी
IAS Pari Bishnoi Success Story: ‘आईएएस परी बिश्नोई’ बिश्नोई समाज की पहली महिला आईएस है, जिन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 30 रैंक लाकर इतिहास रच दिया और कमाल की बात यह है कि परी ने हरियाणा के पूर्व CM भजनलाल के पोते से शादी की है। आइए उनकी सफलता की कहानी के बारे में जानें।
“मंज़िल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।” आज यह कहानी परी बिश्नोई पर एकदम सटीक बैठती है, जिन्होंने कड़ी मेहनत और लगन के दम UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 30 रैंक हासिल की और IAS का पद हासिल किया। आज न केवल बिश्नोई समाज बल्कि देश उन पर गर्व कर रहा है।
आखिर कौन है परी बिश्नोई?
परी बिश्नोई राजस्थान के बीकानेर जिले की नोखा तहसील के काकड़ा गांव की रहने वाली है। उनका जन्म 26 फरवरी 1996 को हुआ था। परी के पिता मनीराम बिश्नोई पेशे से वकील हैं जबकि मां सुशीला बिश्नोई राजस्थान पुलिस के गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) विभाग में अधिकारी रही हैं। परी ने अपनी स्कूली शिक्षा अजमेर के मैरी सेंट कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की। परी ने 10वीं में 91 प्रतिशत और 12वीं में 89 प्रतिशत अंक हासिल किए। ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए वह दिल्ली आ गई और दिल्ली विश्विद्यालय के इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वुमेन से स्नातक किया।
2020 बैच की IAS अधिकारी है परी
पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए वह वापस राजस्थान आ गई और अजमेर की एमडीएस यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स किया। NET का एग्जाम क्वालीफाई करने के बाद वह साल UPSC सिविल सेवा की तैयारी में जुट गई और परी ने महज 23 साल की उम्र में अपने तीसरे अटैंप्ट में UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 30वीं रैंक हासिल की। वह 2020 बैच की सिक्किम कैडर की IAS अधिकारी हैं।
पति रह चुके हैं विधायक
परी बिश्नोई एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती है। उनके दादा नोखा जिले के काकड़ा गांव के सरपंच भी रह चुके हैं। परी बिश्नोई ने साल 2023 में भव्य बिश्नोई के साथ शादी रचाई थी, जो हरियाणा के आदमपुर सीट से विधायक रह चुके हैं। परी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के परिवार की बहु है।
ये भी पढ़ें: परिवार और समाज के दबाव के आगे नहीं झुकीं जयपुर की अस्मिता, जिद और जुनून से हासिल की सरकारी नौकरी
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.