परिवार और समाज के दबाव के आगे नहीं झुकीं जयपुर की अस्मिता, जिद और जुनून से हासिल की सरकारी नौकरी
किसी ने सच ही कहा है, इंसान ठान ले तो क्या कुछ नहीं कर सकता। बस मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा और सही दिशा होनी चाहिए। राजस्थान के जयपुर से आने वाली अस्मिता कंवर की कहानी भी यही कहती है। फॉर्म रिजेक्शन, पारिवारिक दबाव और बार-बार की असफलता के बावजूद अस्मिता ने हार नहीं मानी और SSC CGL में कड़ी मेहनत के दम पर ऑल इंडिया रैंक 40 हासिल कर ASO बन इतिहास रच दिया। आज पूरे देश को अस्मिता पर नाज़ है।
दबाव चाहे परिस्थितियों का हो या समाज का, अगर इरादे फौलादी हों तो हर बंदिश कामयाबी की सीढ़ी बन जाती है। हमारी आज की कहानी भी इसी जज्बे की मिसाल है। 'अस्मिता कंवर' आज महज एक नाम नहीं, बल्कि युवाओं के लिए एक चमकता सितारा बन चुकी हैं। एक ऐसा सितारा, जिसकी चमक के पीछे सालों की कड़ी मेहनत, लगन और कड़ा अनुशासन छिपा है।
राजस्थान की रहने वाली है अस्मिता कंवर
अस्मिता कंवर राजस्थान के जयपुर से एक मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती है। उनके पिता एक छोटा व्यवसाय चलाते हैं और मां गृहणी हैं। अस्मिता कंवर का ASO बनना इतना आसान नहीं रहा। कोरोना काल में ऑफलाइन कोचिंग के जरिए 9 से 10 घंटे की कड़ी मेहनत, फॉर्म रिजेक्ट होना और घर पर शादी को लेकर दबाव। यह सभी चीजें बताती है कि अस्मिता के लिए सफलता का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था।
SSC CGL में हासिल की 40 रैंक
अस्मिता ने हार नहीं मानी। मन में जीतने की जिद जो पल रही थी। कड़ी मेहनत और लगातार संघर्ष करने के बाद आखिरकार SSC CGL के अंतिम प्रयास में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 40 हासिल की। अस्मित को मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) के पद पर नियुक्ति मिली।
ससुराल से मिला काफी सपोर्ट
अस्मिता ने अपनी स्कूली शिक्षा पास अपने राज्य से हिंदी मीडियम से पूरी की। 10वीं कक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने कॉमर्स स्ट्रीम ली और ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद अस्मिता सरकारी नौकरी की तैयारी करने लगी। हालांकि अब ASO पद तक पहुंचने की मंंजिल दूर थी। तैयार करने के दौरान ही अस्मित की शादी हो चुकी थी। शादी होने के बावजूद ससुराल से उनका काफी सपोर्ट किया।
सुबह 4 बजे उठकर करती थी पढ़ाई
पति की मदद से अस्मिता 4 बजे उठकर पढ़ाई करतीं और ऑफिस में जब भी खाली टाइम मिलता तो वह अपनी स्टडी करती। एसएससी सीजीएल के सलेक्शन में वह 1 नंबर से रह गईं। कड़ी मेहनत और लगातार संघर्ष करने के बाद आखिरकार SSC CGL के अंतिम प्रयास में अस्मिता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 40 हासिल की और इतिहास रच दिया।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.