UP TET Revised Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (UPTET) के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने परीक्षा के दो विवादित प्रश्नों को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट के निर्देश के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को आयोजित द्वितीय पाली के प्रश्नपत्र से प्रश्न संख्या 36 और 37 को हटाया जाएगा। इसके बाद परीक्षा का संशोधित परिणाम कुल 150 के बजाय 148 प्रश्नों के आधार पर तैयार किया जाएगा। इस फैसले से उन अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो इन दोनों प्रश्नों के कारण परीक्षा में सफल नहीं हो सके थे।
148 प्रश्नों के आधार पर बनेगा संशोधित परिणाम
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने UPTET 2026 की 3 जुलाई को आयोजित दूसरी पाली में पूछे गए दो विवादित प्रश्नों को हटाने का निर्देश दिया है। ये प्रश्न संख्या 36 और 37 हैं। कोर्ट के आदेश के बाद अब इन दोनों प्रश्नों को मूल्यांकन प्रक्रिया से बाहर रखा जाएगा।
जिसका मतलब है कि संशोधित परिणाम तैयार करते समय इन दो प्रश्नों को शामिल नहीं किया जाएगा और बाकि 148 प्रश्नों के आधार पर अभ्यर्थियों के मार्क्स तैयार किए जाएंगे। परीक्षा परिणाम में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Related Stories
प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए बड़ा फैसला
हाईकोर्ट ने अपने फैसले में पहले से सफल घोषित किए जा चुके अभ्यर्थियों के हितों का भी ध्यान रखा है। 26 अगस्त 2026 को जारी परिणाम में जिन उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया था, उनका परिणाम नहीं बदलेगा। यानि पहले से क्वालीफाई कर चुके अभ्यर्थियों की पात्रता पर इस फैसले का कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्हें दोबारा परीक्षा परिणाम को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है।
असफल अभ्यर्थियों को मिलेंगे दो अतिरिक्त अंक
कोर्ट ने उन अभ्यर्थियों को राहत दी है, जो 26 अगस्त 2026 को जारी परिणाम में सफल नहीं हो पाए थे। ऐसे अभ्यर्थियों को विवादित दोनों प्रश्नों के लिए एक-एक अंक देने के निर्देश दिए गए हैं। असफल अभ्यर्थियों के कुल अंकों में दो अंकों की बढ़ोत्तरी की जाएगी। इससे कुछ उम्मीदवारों के परीक्षा में सफल होने की संभावना बन सकती है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग या संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले अपडेट पर नजर बनाए रखें।
