UPSSSC ASO Answer Key 2026: यूपी ASO/ARO मेन्स आंसर की के लिए 2 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करें

UPSSSC ASO Answer Key 2026: यूपीएसएसएससी की ओर ASO/ARO आंसर-की के लिए आपत्तियां 2 अगस्त तक दर्ज की जाएंगी। आपत्ति शुल्क के साथ उम्मीदवार ऑनलाइन ऑब्जेक्शन लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं। 

Jul 30, 2026, 15:20 IST
UPSSSC ASO Answer Key 2026
UPSSSC ASO Answer Key 2026

UPSSSC ASO Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से ASO/ARO आंसर की 27 जुलाई को जारी की गई। असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (ASO) और असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (ARO) मेन्स एग्जाम 26 जुलाई को आयोजित किया गया था। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य ASO/ARO के कुल 1,565 रिक्त पदों को भरना है। 

परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी उम्मीदवार को आपत्ति दर्ज करानी है, तो वे 2 अगस्त तक करा सकते हैं। 

UPSSSC ASO Answer Key 2026: हाइलाइट्स 

आयोग की ओर से प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई है। सभी आपत्तियों के बाद फाइनस आंसर की जारी की जाएगी। उम्मीदवार ऑब्जेक्शन की अंतिम तिथि सहित डिटेल्स नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं। 

Related Stories

परीक्षा 
असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (ASO), असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (ARO) मेन्स एग्जाम 2026
भर्ती प्राधिकरण 
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
पदों की संख्या 
1,565
प्रोविजनल आंसर की जारी होने की तिथि 
27 जुलाई, 2026
आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि
2 अगस्त, 2026
ऑफिशियल वेबसाइट 
upsssc.gov.in 

UPSSSC ASO Answer Key 2026: आपत्ति दर्ज कराएं

उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की के माध्यम से अपने उत्तरों का मिलान ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। जिससे उम्मीदवार अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। यदि प्रश्न पत्र में किसी का उत्तर गलत है, तो वे 27 जुलाई से 2 अगस्त तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। 

यहां क्लिक करें -  प्रोविजनल आंसर की 2026 आपत्ति लिंक 

UPSSSC ASO Answer Key 2026: ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कैसे कराएं?

उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन डिटेल दर्ज करें।  

स्टेप 3 होम पेज पर, UPSSSC ASO Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4 उस प्रश्न को चुने जिसे चैलेंज करना चाहते हैं। 

स्टेप 5 वैलिड डॉक्यूमेंट्स के साथ अपलोड करें। 

स्टेप 6 अब ऑब्जेक्शन फीस जमा करें। 

स्टेप 7 अंतिम तिथि से पहले ऑब्जेक्शन फॉर्म जमा करें। 


UPSSSC ASO Answer Key 2026: आंसर की के बाद क्या?

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से सभी आपत्तियों के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। जिसके बाद उम्मीदवार अपने अंको का अनुमान लगा सकेंगे। जिसके बाद  ASO/ARO रिजल्ट जारी किया जाएगा।


Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।