UPSSSC Havaldar Instructor Salary 2026: यूपी हवलदार इन हैंड सैलरी, पे स्केल और पे स्लिप

UPSSSC Havaldar Instructor Salary 2026: यूपी हवलदार इंस्ट्रक्टर की पोस्ट ग्रुप सी श्रेणी में आती है। यह भर्ती होम गार्ड विभाग के अंतर्गत की जाएगी। यूपी हवलदार का वेतन 2026 सातवें वेतन आयोग के लेवल 3 के अंतर्गत आता है। इस लेख में हमने यूपी हवलदार का वर्तमान वेतन, इन हैंड सैलरी, पे स्केल और पे स्किल दिया है। 

Jul 6, 2026, 18:31 IST
UPSSSC Havaldar Instructor Salary 2026
UPSSSC Havaldar Instructor Salary 2026

UPSSSC Havaldar Instructor Salary 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी हवलदार के 209 पदों को भरने की घोषणा की है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे 9 जुलाई तक कर सकते हैं। UPSSSC हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती की नियुक्ति होम गार्ड के अंगर्तग की जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी ट्रेनिंग और अनुशासन प्रबंधन करना है। इसमें तैनाती के दौरान शारीरिक अभ्यास, पर्यवेक्षण और परिचालन सहायता शामिल है। 

यूपी हवलदार इंस्ट्रक्टर पद गृह सुरक्षा विभाग के भीतर करियर में उन्नति के अवसर प्रदान करता है। यूपी हवलदार का वेतन 2026 सातवें वेतन आयोग के लेवल 3 के अंतर्गत आता है। 

UP Havaldar Instructor Salary 2026: यूपी हवलदार वेतन 2026 

यूपीएसएसएससी हवलदार का वेतनमान 21,700 रुपये से 69,100 रुपये प्रतिमाह के बीच है। मूल वेतन के साथ - साथ चयनित हवलदारों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार महंगाई भर्ता (DA), मानव संसाधन भत्ता (HRA) और अन्य लाभ भी दिए जाते हैं। भत्ते और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कुल वेतन लगभग 36,000 रुपये से 38,000 रुपये तक हो जाती है। 

UPSSSC Havaldar Instructor Salary 2026: सैलरी स्ट्रक्चर 

यूपी हवलदार इंस्ट्रक्टर वेतन 7वें वेतनमान के लेवल 3 पर आधारित है। जिसमें मूल वेतन 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक है। अधिक जानकारी के लिए आप सैलरी स्ट्रक्चर नीचे दिए गए टेबल से समझ सकते हैं।

विवरण
जानकारी 
वेतन स्तर
स्तर 3 (7वां सीपीसी)
शुरुआती मूल वेतन
₹21,700/- प्रति माह
अधिकतम मूल वेतन
₹69,100/- प्रति माह
महंगाई भत्ता (DA)
मूल वेतन का 60% = ₹13,020/- प्रति माह
HRA (वाई-शहर, 20%)
₹4,340/- प्रति माह
परिवहन भत्ता
₹1,800 + टीए पर डीए = ~₹2,880/- प्रति माह
सकल (वाई-शहर पोस्टिंग)
लगभग ₹41,940/- प्रति माह
इन हैंड सैलरी (कटौतियों के बाद)
₹36,000–₹38,000/- प्रति माह

ये भी देखें - UPSSSC Havaldar Instructor Bharti 2026

UPSSSC Havaldar in Hand Salary 2026 

यूपीएसएसएससी हवलदार का इन हैंड सैलरी 2026 और कटौतियों के बाद 36,000 से 38,000 रुपये प्रति माह है। पे लेवल 3 के तहत 21,700 रुपये शुरूआती मूल वेतन, महंगाई भत्ता (DA), एचआरए और अन्य भत्तों आधार पर की जाती है। 

UPSSSC Havaldar Pay Salary 2026 

यूपीएसएसएससी हवलदार का वेतनमान 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन स्तर 3 के अंतर्गत 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक है। इस वेतनमान के तहत शुरूआती मूल वेतन 21,700 रुपये से शुरू होता है। वहीं वार्षिक वेतनवृद्धि के साथ अधिकतम 69,100 रुपये तक बढ़ता है। 

UPSSSC Havaldar Salary Slip 2026 

यूपीएसएसएससी हवलदार सैलरी स्लिप 2026 एक ऑफिशियल डॉक्यूमेंट है। जो यह प्रमाणित करता है कि उम्मीदवारों को मासिक वेतन प्राप्त हो गया है। यूपीएसएसएससी द्वारा जारी की गई सैलरी स्लिप में भत्तों, कटौतियों आदि सहित मासिक आय का विवरण शामिल होता है। जिसमें मूल वेतन, महंगाई भत्ता, एचआरए और अन्य भत्तों के साथ - साथ भविष्य निधि और कर जैसी डिटेल्स शामिल होती हैं। 

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates