UPSSSC Havaldar Instructor Bharti 2026: यूपी हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती के लिए 9 जुलाई तक upsssc.gov.in पर करें आवेदन
UPSSSC Havaldar Instructor Bharti 2026:यूपीएसएसएससी हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 के आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार 9 जुलाई तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
UPSSSC Havaldar Instructor Bharti 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से हवलदार प्रशिक्षक के लिए ऑनलाइन आवेदन समाप्त करने जा रहा है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 209 रिक्त पदों को भरा जाना है। ऑनलाइन आवेदन, शुल्क जमा करने और आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि 9 जुलाई, 2026 तय की गई है।
विज्ञापन संख्या 11/2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 19 जुलाई, 2026 से शुरू की गई है। जो उम्मीदवार फॉर्म भरकर जमा करेंगे उनके लिए फॉर्म में करेक्शन की अंतिम तिथि 16 जुलाई, 2026 तय की गई है।
शैक्षणिक योग्यता -
उत्तर प्रदेश होमगार्ड सेवा नियमावली, 1982 के भाग-4 नियम-8 के अनुसार सेवा में हवलदार प्रशिक्षक के पद पर सीधी भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए:
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से इन्टरमीडिएट (अवैतनिक विभागीय कर्मचारी वर्ग के लिए हाईस्कूल) किया होना चाहिए।
-
अतिरिक्त योग्यता - उत्तर प्रदेश होमगार्ड सेवा नियमावली, 1982 के भाग-4 नियम-9 के अनुसार अन्य बातों के समान होने पर में ऐसे उम्मीदवारों को सीधी भर्ती के मामले अधिमान दिया जाएगा जिसने- (एक) प्रादेशिक सेना में दो वर्ष की न्यूनतम अवधि तक सेवा की हो,
-
या (दो) राष्ट्रीय कैडेट कोर का 'बी' प्रमाण-पत्र प्राप्त किया हो,
-
या (तीन) होमगार्ड संगठन में निरन्तर तीन वर्ष की न्यूनतम अवधि तक कार्य किया हो।
आयु सीमा -
संबंधित भर्ती के लिए न्युनतम आयु सीमा 18 वर्ष से कम और अधिकतम 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
वहीं, होमगार्ड्स के अवैतनिक कर्मचारी की स्थिति में उच्चतर आयु सीमा में 02 वर्ष की छूट अनुमन्य होगी यदि उन्होंने इस रूप में 03 वर्ष की न्यूनतम अवधि तक कार्य किया हो।
आवेदन शुल्क -
जनरल, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जाति के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये निर्धारित किया गया है।
UP Havaldar Instructor Vacancy 2026: आवेदन लिंक
यूपीएसएसएससी हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया निर्धारित मानदंडों के आधार पर पूरी की जाएगी। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से आवेदन पूरा कर सकते हैं।
यूपी हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन लिंक
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
यूपीएसएसएससी हवलदार इंस्ट्रक्टर लिखित भर्ती 2026 परीक्षा के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, विज्ञापन संख्या-11-परीक्षा/2026 पर जाएं।
स्टेप 3 अब UP Havaldar Instructor Vacancy 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 अप्लाई पर क्लिक करने के बाद मांगी गई डिटेल्स भरें।
स्टेप 5 फॉर्म सबमटि कर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
ये भी देखें: UPSSSC Havaldar Instructor Salary 2026
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.