UPSSSC PET Admit Card 2026: यूपी पीईटी एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप कब जारी होंगे? यहां चेक करें

UPSSSC PET Admit Card and City Slip 2026: यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप जल्द ही जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके आप इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे।

Oct 11, 2026, 17:41 IST

UPSSSC PET Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश PET 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा यूपी पीईटी परीक्षा की सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से अपना एडमिट कार्ड  और सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।

UPSSSC PET Admit Card 2026- हाइलाइट्स

अभ्यर्थी नीचे दी तालिका में यूपी पीईटी सिटी स्लिर और यूपी पीईटी एडमिट कार्ड 2026 से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।

परीक्षा का नाम
UPSSSC PET 2026
आयोग का नाम
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
सिटी स्लिप की तारीख
17 अक्टूबर 2026 (संभावित)
एडमिट कार्ड की तारीख
20 अक्टूबर 2026 (संभावित)
परीक्षा की तारीख
25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026
एडमिट कार्ड का माध्यम
ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट
upsssc.gov.in

UPSSSC PET Admit Card 2026 and City Slip कब जारी होगा?

रिपोर्ट के अनुसार, UPSSSC PET 2026 की सिटी स्लिप 17 अक्टूबर और एडमिट कार्ड 20 अक्टूबर 2026 को जारी होने की संभावना है। एक बार जारी होने के बाद अभ्यर्थी जो परीक्षा में शामिल होंगे, वे अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से हॉल टिकट और परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। नोटिस के मुताबिक, परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार एडमिट कार्ड पर परीक्षा तिथि, समय, पाली और केंद्र का पता जरूर चेक करें।

UPSSSC PET Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से यूपी पीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें ।

  1. सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाएं।

  • होम पेज पर Latest News सेक्शन खोलें।

  • UPSSSC PET Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

  • कैप्चा कोड मांगे जाने पर उसे भरें।

  • Submit बटन पर क्लिक करें।

  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देने के बाद डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

  • UPSSSC PET Exam City Slip 2026 कैसे चेक करें?

    सिटी स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

    1. UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।

    2. होम पेज पर PET 2026 Exam City Slip का लिंक खोजें।

    3. लिंक पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भरें।

    4. फिर Submit बटन पर क्लिक करें।

    5. परीक्षा शहर की जानकारी चेक करें और सिटी स्लिप डाउनलोड करें।

    एडमिट कार्ड पर कौन-सी जानकारी होगी?

    एडमिट कार्ड पर परीक्षार्थी का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, फोटो, परीक्षा तिथि, शिफ्ट, केंद्र का पता, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी निर्देश दिए हो सकते हैं। सभी विवरणों को ध्यान से चेक कर लें।

    परीक्षा के दिन जरूरी निर्देश

    • एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट साथ लेकर जाएं।

    • मान्य फोटो आईडी साथ रखें।

    • परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें।

    • मोबाइल फोन और प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक सामान न ले जाएं।

    • एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें।

    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates