UP PET City Slip 2026 Out: यूपी पीईटी सिटी स्लिप upsssc.gov.in जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
UP PET City Slip 2026 Out: यूपीएसएसएससी की ओर से पीईटी एग्जाम 2026 की सिटी स्लिप जारी की गई है। लिखित परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार, लेख में दिए लिंक से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSSSC PET City Slip 2026 Out: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से एग्जाम सिटी स्लिप 2026 जारी कर दी गई है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, यूपी पीईटी पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी, पहला सत्र सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगा।
यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से 7 से 10 दिन पहले जारी की जाती है। इस साल परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश के कुल 60 जनपदों में किया जाएगा।
UPSSSC PET City Slip 2026 Download Link
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आज 12 अक्टूबर, 2026 को सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार लेख में दिए लिंक से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
| यूपीएसएसएसी पीईटी सिटी स्लिप 2026 |
UP PET Exam Centres 2026: किन किन जिलों में होगी परीक्षा?
यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 परीक्षा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दी गई यूपीएसएसएससी पीईटी जिला लिस्ट देख सकते हैं:
- अयोध्या
- अंबेडकर नगर
- अमेठी
- औरैया
- अमरोहा
- आजमगढ़
- लखीमपुर खेरी
- सोनभद्र
- फतेहपुर
- गाजियाबाद
- गोरखपुर
- गोंडा
- हरदोई
- बहराइच
- बाराबंकी
- बिजनौर
- बरेली
- सीतापुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- कानपुर नगर
- चंदौली
- चित्रकूट
- झांसी
- कुशीनगर
- मेरठ
- प्रयागराज
- रायबरेली
- कन्नौज
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- जौनपुर
- गौतम बुद्ध नगर
UPSSSC PET Exam City Slip 2026: हाइलाइट्स
यूपीएसएसएससी पीईटी एग्जाम सिटी स्लिप आज 12 अक्टूबर, 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी की गई है। उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी अन्य डिटेल्स नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं:
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
| परीक्षा का नाम | यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 |
| विज्ञापन संख्या | 16 परीक्षा 2026 |
| 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर, 2026 | |
| जनपद | 60 |
| शिफ्ट | दो शिफ्ट |
| लॉगिन क्रेडेंशियल | रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि |
| ऑफिशियल वेबसाइट | upsssc.gov.in |
UP PET City Slip 2026: सिटी स्लिप में उल्लेखित विवरण
उम्मीदवारों को यूपीएसएसएससी पीईटी सिटी स्लिप पर उल्लिखित सभी विवरणों की ध्यान से चेक करने चाहिए। इन विवरणों में निम्नलिखित शामिल हो सकते हैं:
- उम्मीदवार का नाम
- पंजीकरण या आवेदन संख्या
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा के लिए आवंटित शहर/जिला
- परीक्षा की निर्धारित तिथि
- परीक्षा की शिफ्ट या सत्र
- यदि लागू हो तो उम्मीदवार की श्रेणी या अन्य पहचान संबंधी जानकारी
UPSSSC PET Exam Pattern 2026: परीक्षा पैटर्न 2026
यूपी पीईटी में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी। परीक्षा में कुल 15 विषय/अनुभाग शामिल हैं, जिन्हें उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं:
| विषय/अनुभाग | प्रश्न | अंक |
| भारतीय इतिहास | 5 | 5 |
| भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन | 5 | 5 |
| भूगोल | 5 | 5 |
| भारतीय अर्थव्यवस्था | 5 | 5 |
| भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन | 5 | 5 |
| सामान्य विज्ञान | 5 | 5 |
| प्रारंभिक अंकगणित | 5 | 5 |
| सामान्य हिंदी | 5 | 5 |
| सामान्य अंग्रेजी | 5 | 5 |
| तर्क और विवेक | 5 | 5 |
| सामयिकी | 10 | 10 |
| सामान्य जागरूकता | 10 | 10 |
| अनदेखे हिंदी अंशों का विश्लेषण | 10 | 10 |
| ग्राफ की व्याख्या और विश्लेषण | 10 | 10 |
| तालिका की व्याख्या और विश्लेषण | 10 | 10 |
| कुल | 100 | 100 |
UPSSSC PET Exam City Slip 2026: परीक्षा शेड्यूल
उत्तर प्रदेश पीईटी 2026 की लिखित परीक्षा 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को तीन दिनों तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रत्येक दिन दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में पीईटी की संशोधित परीक्षा तिथियां और शिफ्ट का समय देख सकते हैं।
| परीक्षा तिथि | दिन | शिफ्ट 1 | शिफ्ट 2 |
| 25 अक्टूबर 2026 | रविवार | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक | दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक |
| 30 अक्टूबर 2026 | शुक्रवार | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक | दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक |
| 1 नवंबर 2026 | रविवार | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक | दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक |
UPSSSC PET City Slip 2026 ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप से यूपी पीईटी सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, विज्ञापन संख्या 16 परीक्षा 2026 पर क्लिक करें।
स्टेप 3 अब रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करें।
स्टेप 4 सिटी डिटेल्स स्क्रीन पर दिखाई देगी।
स्टेप 5 भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें।
India Post GDS Result 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस पहली मेरिट लिस्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.