UP PET 2026: क्या 23 से 25 अक्टूबर तक होंगे यूपी पीईटी एग्जाम, जानिए कब जारी होगा एडमिट कार्ड

UP PET 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा PET 2026 के ऑफिशियल एग्जाम की डेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। छात्र यहां से ऑफिशियल नोटिस देखें।

Sep 25, 2026, 11:49 IST
UP PET 2026
UP PET 2026

UPSSSC PET Exam Date 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी भर्तियों का मुख्य द्वार मानी जाने वाली UPSSSC PET 2026 की एग्जाम  डेट को एक ऑफिशियल नोटिस के माध्यम से ऑफिशियल तौर पर जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अपनी ऑफिशियल नोटिस के माध्यम से बताया कि जिन छात्रों ने UP PET 2026 एग्जाम में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर UPSSSC PET Exam 2026 Date शेड्यूल को देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

इस बार 26 लाख से अधिक छात्रो ने PET 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। साथ ही, इन छात्रों के एग्जाम 23, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को राज्यभर के अलग-अलग सेटर पर किया जाएगा। साथ ही, यह एग्जाम रोज ही दो शिफ्ट्स में आयोजित की जाएगी। 

UPSSSC PET 2026 से जुड़ा एग्जाम शेड्यूल 

इस साल 2026 में 26 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्र UPSSSC PET 2026 Exam Schedule 2026 के बारे में जानकारी लेने के साथ अन्य जानकारियों को हासिल करने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट
इंपॉर्टेंट डेट्स 
आयोजक संस्था
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
एग्जाम का नाम
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026
विज्ञापन नंबर 
Advt No. 16-Exam/2026
कुल रजिस्ट्रेशन 
26 लाख से अधिक छात्र 
एग्जाम डेट्स 
23, 24 और 25 अक्टूबर 2026
शिफ्ट टाइमिंग 
पहली शिफ्ट: 10:00 AM से 12:00 PM
दूसरी शिफ्ट: 03:00 PM से 05:00 PM
एग्जाम मोड 
ऑफलाइन (OMR Based)
कुल मार्क्स व क्वश्न 
100 क्वश्न (100 मार्क्स), 2 घंटे का टाइम 
नेगेटिव मार्किंग
0.25 (1/4) मार्क्स हर गलत आंसर 
एडमिट कार्ड की एक्सपेक्टेड डेट 
अक्टूबर 2026 के द्वितीय/तृतीय सप्ताह (एग्जाम से 5-7 दिन पूर्व)
ऑफिशियल वेबसाइट

UPSSSC PET 2026 Exam Schedule Out: यहां क्लिक करें

UP PET Score Validity & Trending Changes 

  1. 3 साल के लिए मान्य होगा स्कोर: इस बार सबसे बड़ा और ट्रेंडिंग बदलाव यह है कि आयोग के नए नियमों के अनुसार UPSSSC PET स्कोर की वैधता 3 सालों के लिए कर दी गई है। यानी इस एग्जाम में हासिल किया गया स्कोर अगले 3 साल तक निकलने वाली समूह 'ग' (Group-C) की वैंकेसी जैसे लेखपाल, जूनियर असिस्टेंट, ग्राम विकास अधिकारी आदि के मुख्य एग्जाम के लिए मान्य रहेगा।
  1. बेहतर मार्क्स चुनने की सुविधा: यदि छात्रों ने पिछले साल के PET एग्जाम भी दिया है और इस साल फिर से उपस्थित हो रहे हैं, तो जिन छात्रों का PET 2026 में बेहतर स्कोर आएगा, शॉर्टलिस्टिंग के लिए वही उच्चतम मार्क्स मान्य होंगे।

UPSSSC द्वारा क्या UP PET EXAM 2026 को दोबारा आगे बढ़ाया जाएगा? 

UPSSSC द्वारा UP PET 2026 Exam की डेट को दोबारा आगे बढ़ाने से जुड़ा अभी कोई भी ऑफिशियल नोटिस जारी नहीं किया गया है। परंतु, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि आयोग PET EXAM 2026 की डेट को आगे बढ़ा सकते हैं। 

UPSSSC PET 2026 Admit Card: एडमिट कार्ड कब और कैसे डाउनलोड करें?

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार एडमिट कार्ड अलग से ऑफिशियल पोर्टल upsssc.gov.in पर अपलोड किए जाएंगे। एग्जाम शाहर की जानकारी देने वाली City Intimation Slip एग्जाम से 7-10 दिन पहले और एडमिट कार्ड एग्जाम से 3-5 दिन पहले जारी किए जा सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स:

UPSSSC द्वारा PET 2026 Exam के एडमिट कार्ड को जारी करने के बाद छात्र नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  1. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर ‘Applicant Segment’ में Download Admit Card for PET 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना Registration Number, Date of Birth (DOB), Gender और कैप्चा कोड को फिल करें।
  4. स्क्रीन पर आए एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें।
  5. फिर, प्रिंटआउट निकाल लें।
Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates