UPSSSC PET Online Form 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी पीईटी नोटिफिकेशन 1 अगस्त को जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार लेखपाल, जूनियर असिस्टेंट, ग्राम विकास अधिकारी (VDO), एक्स-रे टेक्नीशियन, स्टेनोग्राफर तथा अन्य विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए पीईटी परीक्षा अनिवार्य है।
इच्छुक उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क सहित अन्य डिटेल्स के लिए नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।
UPSSSC PET Notification 2026: नोटिफिकेशन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने यूपी पीईटी ऑफिशियल नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया है। विज्ञापन संख्या-16-परीक्षा/2026 के तहत अधिसूचना में आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क सहित डिटेल्स शामिल हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले यहां उपलब्ध कराए गए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।
Related Stories
UPSSSC PET Form Date 2026: हाइलाइट्स
यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 नोटिफिकेशन 1 अगस्त को ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किया गया है। पीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि सहित अन्य डिटेल्स नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं।
|
विवरण
|
जानकारी
|
|
परीक्षा का नाम
|
यूपीएसएसएससी पीईटी 2026
|
|
आयोजित करने वाली संस्था
|
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
|
|
परीक्षा का पूरा नाम
|
Preliminary Eligibility Test (PET)
|
|
परीक्षा स्तर
|
राज्य स्तरीय
|
|
आवेदन का माध्यम
|
ऑनलाइन
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट
|
upsssc.gov.in
|
|
आवेदन शुरू होने की तिथि
|
03 अगस्त 2026
|
|
आवेदन की अंतिम तिथि
|
01 सितंबर 2026
|
UPSSSC PET Online Apply: आवेदन लिंक
यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा उम्मीदवार को विभिन्न ग्रुप सी पदों की मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र बनाती है। इसी पीईटी स्कोर के आधार पर आयोग अलग - अलग भर्तियों के लिए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर देता है। UPSSSC की ओर से आवेदन आज 3 अगस्त को शुरू कर दिए गए हैं, आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया है।
|
यूपीएसएसएससी पीईटी ऑनलाइन फॉर्म 2026
|
UPSSSC PET Online Eligibility: पात्रता मानदंड
यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा सहित अन्य डिटेल्स निम्नलिखित है:
-
शैक्षणिक योग्यता - मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (हाईस्कूल) या समकक्ष योग्यता। 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर या अधिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
-
आयु सीमा - आवेदन करने के लिए न्युनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी।
UPSSSC PET OTR Registration 2026: वन टाइम रजिस्ट्रेशन
यूपी पीईटी 2026 के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य है। OTR नंबर के साथ ही उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पुरी कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया -
उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं।
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, UPSSSC PET Form 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 न्यू रजिस्ट्रेशन के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
स्टेप 4 अब पर्सनल, शैक्षणिक सहित डिटेल्स भरें।
स्टेप 5 श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 6 फॉर्म भरकर प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
