उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा PET परीक्षा आयोजित की जाती है। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश में ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए महत्वपूर्ण है। विज्ञापन संख्या 16-परीक्षा/2026 के अनुसार, PET 2026 का विज्ञापन 1 अगस्त 2026 को जारी किया गया था। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2026 और शुल्क समायोजन व आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 8 सितंबर 2026 निर्धारित की गई थी।
UPSSSC PET 2026 का सिलेबस और परीक्षा पैटर्न परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है। सिलेबस में कुल 15 विषय शामिल हैं, जिनमें भारतीय इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, सामान्य विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, रीजनिंग, करंट अफेयर्स, सामान्य जागरूकता और डेटा इंटरप्रिटेशन जैसे विषय शामिल हैं। उम्मीदवारों की आसानी के लिए हमने इस लेख में नीचे यूपी पीईटी सिलेबस, परीक्षा पैटर्न सहित अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है।
UPSSSC PET सिलेबस 2026 PDF डाउनलोड लिंक
UPSSSC PET परीक्षा MCQ आधारित होती है। इसमें इतिहास, भूगोल, विज्ञान, गणित, रीजनिंग, हिंदी, अंग्रेजी, करंट अफेयर्स और अन्य विषय शामिल हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए PDF से PET सिलेबस और परीक्षा पैटर्न आसानी से देख और समझ सकते हैं।
|
UPSSSC PET Syllabus 2026 PDF
|
यूपी PET सिलेबस 2026
UPSSSC PET सिलेबस 2026 में कुल 15 सेक्शन शामिल हैं। इनमें शुरुआती 10 सेक्शन में सामान्य विषय और बेसिक एप्टीट्यूड से जुड़े प्रश्न होते हैं। करंट अफेयर्स और जनरल अवेयरनेस के लिए 10-10 अंक निर्धारित हैं। इसके अलावा, उम्मीदवारों को हिंदी पैसेज, ग्राफ और टेबल से जुड़े सवालों की भी तैयारी करनी होगी। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूपी PET 2026 का विस्तृत सिलेबस देख सकते हैं।
|
क्रम संख्या
|
विषय (Subject)
|
उप-विषय / शीर्षक (Topics)
|
|
1.
|
भारतीय इतिहास (Indian History)
|
सिंधु घाटी सभ्यता, वैदिक सभ्यता, बौद्ध धर्म, जैन धर्म, मौर्य साम्राज्य, गुप्त साम्राज्य, हर्षवर्धन, राजपूत काल, सल्तनत काल, मुगल साम्राज्य, मराठा साम्राज्य, ब्रिटिश शासन एवं प्रथम स्वतंत्रता संग्राम, ब्रिटिश शासन का सामाजिक-आर्थिक प्रभाव
|
|
2.
|
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन (Indian National Movement)
|
स्वतंत्रता आंदोलन का प्रारंभिक चरण, स्वदेशी तथा सविनय अवज्ञा आंदोलन (महात्मा गांधी एवं अन्य नेताओं की भूमिका), क्रांतिकारी आंदोलन तथा उग्र राष्ट्रवाद का उदय, विधाई संशोधन एवं ब्रिटिश भारत अधिनियम (1935), भारत छोड़ो आंदोलन, आज़ाद हिंद फौज तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस
|
|
3.
|
भूगोल (Geography)
|
भारत एवं विश्व का भूगोल - नदियां और जल संसाधन, पर्वत और हिमनद, मरुस्थल और शुष्क क्षेत्र, वन और खनिज संसाधन, भारत और विश्व का राजनीतिक भूगोल, जलवायु और समय क्षेत्र, जनसांख्यिकी और प्रवासन
|
|
4.
|
भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy)
|
(ए) 1947 से 1991 तक: योजना आयोग और पंचवर्षीय योजनाएं, मिश्रित अर्थव्यवस्था का विकास (निजी और सार्वजनिक क्षेत्र), हरित क्रांति, श्वेत क्रांति और ऑपरेशन फ्लड, बैंकों का राष्ट्रीयकरण
(बी) 1991 के एलपीजी (LPG) सुधार
(सी) 2014 के बाद के आर्थिक सुधार: कृषि सुधार, संरचनात्मक सुधार, श्रम सुधार, आर्थिक सुधार, जीएसटी (GST)
|
|
5.
|
भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन (Indian Constitution & Public Administration)
|
भारतीय संविधान और इसकी मुख्य विशेषताएं, राज्य के नीति निर्देशक तत्व, मौलिक अधिकार और कर्तव्य, संसदीय प्रणाली, संघीय प्रणाली, केंद्र-राज्य संबंध, केंद्र शासित प्रदेश, न्यायिक ढांचा, जिला प्रशासन, स्थानीय निकाय और पंचायती राज
|
|
6.
|
सामान्य विज्ञान (General Science)
|
सामान्य भौतिकी (Basic Physics), सामान्य रसायन विज्ञान (Basic Chemistry), सामान्य जीव विज्ञान (Basic Biology)
|
|
7.
|
प्रारंभिक अंकगणित (Elementary Arithmetic)
|
पूर्ण संख्याएं, भिन्न और दशमलव, प्रतिशत, साधारण अंकगणितीय समीकरण, वर्ग और वर्गमूल, घातांक और घात, औसत
|
|
8.
|
सामान्य हिंदी (General Hindi)
|
संधि, विलोम शब्द, पर्यायवाची शब्द, वाक्यांशों के लिए एक शब्द, लिंग, समस्रुत भिन्नार्थक शब्द, मुहावरे-लोकोक्तियां, सामान्य अशुद्धियां, लेखक और उनकी रचनाएं (गद्य एवं पद्य)
|
|
9.
|
सामान्य अंग्रेजी (General English)
|
अंग्रेजी व्याकरण (English Grammar), गद्यांश पर आधारित प्रश्न (Questions based on passages)
|
|
10.
|
तर्कशक्ति एवं रीजनिंग (Logic & Reasoning)
|
क्रम और रैंकिंग (Order and ranking), रक्त संबंध (Blood relations), कैलेंडर और घड़ी (Calendar and clock), कारण और प्रभाव (Cause and effect), कोडिंग-डिकोडिंग, निगमनात्मक तर्क (Deductive reasoning) आदि
|
|
11.
|
समसामयिक घटनाएं (Current Affairs)
|
राष्ट्रीय समसामयिक घटनाएं, अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाएं
|
|
12.
|
सामान्य जागरूकता (General Awareness)
|
भारत के पड़ोसी देश, देश, राजधानियां और मुद्राएं, भारतीय राज्य और केंद्र शासित प्रदेश, भारतीय संसद, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के दिन, विश्व संगठन और उनके मुख्यालय, भारतीय पर्यटन स्थल, भारतीय कला और संस्कृति, भारतीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल, भारतीय अनुसंधान संस्थान, पुस्तकें और लेखक, पुरस्कार और सम्मान, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण
|
|
13.
|
हिंदी अपठित गद्यांश का विश्लेषण (Analysis of Hindi Unread Passage)
|
दो अपठित हिंदी गद्यांश, जिनमें समझ (Comprehension) और विश्लेषण की परीक्षा से संबंधित प्रश्न होंगे।
|
|
14.
|
ग्राफ व्याख्या (Graph Interpretation)
|
दो ग्राफ, जो ग्राफिकल डेटा को पढ़ने और उसकी व्याख्या करने पर आधारित होंगे।
|
|
15.
|
तालिका व्याख्या एवं विश्लेषण (Table Interpretation & Analysis)
|
दो तालिकाएं, जो सारणीबद्ध डेटा (Tabular data) के विश्लेषण पर आधारित प्रश्नों से संबंधित होंगी।
|
UPSSSC PET Exam Pattern 2026: यूपी पीईटी परीक्षा पैटर्न
यूपी पीईटी परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाते हैं, जो कुल 100 अंकों के होते हैं। इस प्रश्नपत्र को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे की समय अवधि दी जाती है। परीक्षा में नकारात्मक अंकन (Negative Marking) का भी नियम लागू है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 (1/4) अंक काटे जाएंगे। यूपी पीईटी परीक्षा के संपूर्ण पैटर्न की जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
|
विषय (Subjects)
|
अंक (Marks)
|
प्रश्न (Questions)
|
|
भारतीय इतिहास (India History)
|
5
|
5
|
|
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन (Indian National Movement)
|
5
|
5
|
|
भूगोल (Geography)
|
5
|
5
|
|
भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy)
|
5
|
5
|
|
भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन (Indian Constitution & Public Administration)
|
5
|
5
|
|
सामान्य विज्ञान (General Science)
|
5
|
5
|
|
प्रारंभिक अंकगणित (Elementary Arithmetic)
|
5
|
5
|
|
सामान्य हिंदी (General Hindi)
|
5
|
5
|
|
सामान्य अंग्रेजी (General English)
|
5
|
5
|
|
तर्कशक्ति एवं रीजनिंग (Logic & Reasoning)
|
5
|
5
|
|
समसामयिक घटनाएं (Current Affairs)
|
10
|
10
|
|
सामान्य जागरूकता (General Awareness)
|
10
|
10
|
|
हिंदी अपठित गद्यांश - 2 गद्यांश (Analysis of Hindi Unread Passage)
|
10
|
10
|
|
ग्राफ व्याख्या - 2 ग्राफ (Graph Interpretation)
|
10
|
10
|
|
तालिका व्याख्या एवं विश्लेषण - 2 तालिकाएं (Table Interpretation & Analysis)
|
10
|
10
|
|
कुल योग (Total)
|
100
|
100
|
