UPTET OTR Registration 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपीटीईटी 2026 को लेकर एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार, यूपीटीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन और वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रोसेस 24 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकेंगे।
उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करना अनिवार्य होगा। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, यूपीटीईटी परीक्षा का आयोजन 26 और 27 फरवरी 2027 को किया जाएगा।
UPTET 2026: हाइलाइट्स
यूपीटीईटी 2026 के लिए आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार हैं:
OTR और आवेदन शुरू : 24 नवंबर 2026 आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 23 दिसंबर 2026
आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि : 27 दिसंबर 2026
यूपीटीईटी परीक्षा : 26 और 27 फरवरी 2027
Related Stories
UPTET OTR Registration 2026 कैसे करें?
यूपीटीईटी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप की मदद से ओटीआर रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकेंगे।
1. सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
2. यूपीटीईटी 2026 के OTR Registration लिंक पर क्लिक करें।
3. मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
4. आवश्यक जानकारी भरकर ओटीआर प्रोफाइल तैयार करें।
5. अपनी शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारियां दर्ज करें।
6. ओटीआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद लॉगिन करें।
7. यूपीटीईटी 2026 के आवेदन फॉर्म में आवश्यक विवरण भरें।
8. निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
9. फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट लेना ना भूलें।
UPTET 2026 Selection Process क्या है?
यूपीटीईटी एक शिक्षक पात्रता परीक्षा है। जिसमें उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो स्तरों पर होगी। पेपर-1 उन उम्मीदवारों के लिए है जो कक्षा 1 से 5 तक शिक्षक बनना चाहते हैं, जबकि पेपर-2 कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाएगा।
परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त करने होंगे। इसके बाद आयोग की ओर से परिणाम जारी किया जाएगा और सफल उम्मीदवारों को पात्रता प्रमाणपत्र दिया जाएगा। यह परीक्षा किसी शिक्षक पद पर सीधी भर्ती नहीं है, बल्कि शिक्षक भर्ती के लिए आवश्यक पात्रता निर्धारित करती है। यूपीटीईटी 2026 का डिटेल नोटिफिकेशन, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और अन्य दिशा-निर्देश उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
