UTET Application Form 2026: उत्तराखंड टीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट हुई Extend, जारी, ukutet.com से जानें New Date

Uttarakhand TET 2026 Exam: छात्रों के लिए UTET 2026 की रजिस्ट्रेशन डेट को बढ़ाकर 9 अगस्त 2026 निर्धारित कर दी गई है। छात्र एग्जाम से जुड़ा ऑफिशियल नोटिस को पढ़ने और रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करें।

Aug 4, 2026, 16:48 IST

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE), द्वारा आयोजित किए जाने वाले उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET 2026) में शामिल होने वाले छात्रों के रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को एक्सटेंड करके 9 अगस्त 2026 कर दिया गया है। राज्य के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में प्राथमिक यानी कक्षा 1 से 5 और उच्च प्राथमिक यानी कक्षा 6 से 8 टीचर बनने के लिए छात्र ऑफिशियल पोर्टल ukutet.com पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को जल्द पूरा कर लें। 

जिन भी छात्रों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन जमा नहीं किया है, वह एग्जाम का फॉर्म फिल करने के बाद एप्लीकेशन फीस को 11 अगस्त 2026 की रात 11:59 बजे तक जमा कर सकते हैं। छात्र यहां से ऑफिशियल नोटिस को देखें। 

UTET Application 2026 Notification Out:  यहां क्लिक करें

UTET 2026: एग्जाम से जुड़ी महत्वपूर्ण डेट्स 

UTET 2026 के लिए काउंसलिंग और एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र एक्सटेंड डेट की डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई इस टेबल को देखें। 

Related Stories

इवेंट 
डेट्स 
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट 
14 जुलाई 2026
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 
3 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक)
रजिस्ट्रेशन की एक्सटेंडेड लास्ट डेट 
9 अगस्त 2026
फीस जमा करने की लास्ट डेट 
11 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक)
रजिस्ट्रेशन फॉर्म करेक्शन विंडो 
8 अगस्त से 11 अगस्त 2026
UTET 2026 एग्जाम डेट 
29 सितंबर 2026
ऑफिशियल वेबसाइट

UTET 2026 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन फीस की डिटेल्स 

UTET 2026 एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र अपनी कैटेगरी और चुने गए पेपर (Paper I, Paper II या Both) के अनुसार ऑनलाइन मोड के माध्यम से फीस को जमा करें। 

  • सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस कैटेगरी: Single Paper के लिए 600 तथा दोनों पेपर (Paper I & II) के लिए 1,000 फीस जमा करें।
  • एससी / एसटी / दिव्यांग (PH) कैटेगरी: Single Paper के लिए 300 तथा दोनों पेपर के लिए 500 फीस जमा करें।

Uttarakhand TET 2026 Online Form: एप्लीकेशन फॉर्म भरने के स्टेप्स

इस एग्जाम UTET 2026 के लिए छात्र ऑनलाइन मोड का इस्तेमाल करके एप्लीकेशन को फिल कर सकते हैं। छात्र डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करके इन स्टेप्स को फॉलो करें। 

1. UTET एप्लीकेशन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट ukutet.com पर विजिट करके मिलेगा।

2. होमपेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें। 

3. फिर, सभी डिटेल को अच्छे से फिल करें। 

4. डिटेल्स फिल करने के बाद रजिस्ट्रेशन करें। 

5. रजिस्ट्रेशन करने के बाद छात्र डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।

6. फिर, छात्र अपनी कैटेगरी-वाइज फीस को जमा करें। 

7. फीस जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट करके डाउनलोड कर लें। 

8. डाउनलोड करने के बाद एक कलर्ड प्रिंटआउट भी निकाल लें।

Uttarakhand TET 2026 Online Form Direct Link - यहां क्लिक करें 

When will the UTET 2026 exam be held, and in how many shifts?

UTET 2026 के एग्जाम में रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों के लिए एग्जाम राज्य में निर्धारित सेंटर्स पर ही आयोजित किया जाएगा। छात्रों के लिए Uttarakhand TET 2026 का एग्जाम 29 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। साथ ही, यह दो शिफ्त में करवाया जाएगा। 

एग्जाम 
शिफ्ट 
टाइम 
एग्जाम 1 
सुबह की शिफ्ट 
सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 तक
एग्जाम 2 
दोपहर की शिफ्ट 
दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक 
 
छात्र Uttarakhand TET 2026 के एग्जाम, शिफ्ट और रजिस्ट्रेशन फॉर्म से जुड़ी अपडेट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर देखें। 
 
Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।