UTET Notification 2026: उत्तराखंड टीईटी नोटिफिकेशन जारी, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा सहित डिटेल्स जाने

UTET Notification 2026: उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यूटीईटी परीक्षा का आयोजन 29 सितंबर को किया जाएगा। भर्ती से संबंधित अन्य डिटेल्स के लिए आगे लेख में देखिए। 

Jul 15, 2026, 17:46 IST
Teacher Eligibility Test UTET 2026
Teacher Eligibility Test UTET 2026

UTET Notification 2026: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् (UBSE) की ओर से यूटीईटी नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत प्राइमरी और अपर प्राइमरी शिक्षकों के पदों को भरना है। एप्लिकेशन विंडो 14 जुलाई, 2026 से ओपन है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को 3 अगस्त तक आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है। 

UTET Notification 2026: नोटिफिकेशन पीडीएफ 

उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा 2026 के माध्यम से शिक्षकों के पदों रिक्त पदों को भरा जाएगा। UBSE की ओर से ऑफिशियल नोटिफिकेशन 14 जुलाई को जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य यूटीईटी पेपर 1 (कक्षा 1 से 5 तक) और पेपर 2 (कक्षा 6 से 8) तक पोस्ट को भरना है। इन दोनों परीक्षाओं के लिए उम्मीदवार एक ही दिन दोनों परीक्षाओं के लिए में शामिल हो सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

यूटीईटी नोटिफिकेशन 2026 

UTET Notification 2026: हाइलाइट्स 

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन में शैक्षणिक योग्यता, महत्वपूर्ण तिथि सहित विवरण नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं। 

परीक्षा का नाम
उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET)
संचालन निकाय
उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा बोर्ड (यूबीएसई)
परीक्षा स्तर
यूटीईटी प्रथम (प्राथमिक कक्षाएं) और यूटीईटी द्वितीय (उच्च प्राथमिक कक्षाएं)
एप्लिकेशन मोड
ऑनलाइन
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 
14 जुलाई, 2026
आवेदन करने कि तिथि
14 जुलाई से 3 अगस्त 2026 तक
चयन प्रक्रिया 
लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 
आधिकारिक वेबसाइट
www.ukutet.com

Teacher Eligibility Test UTET 2026: पात्रता मानदंड

उत्तराखंड टीईटी के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सभी पात्रता मानदंडों की जांच अवश्य करनी चाहिए। प्राथमिक शिक्षक और उच्च प्राथमिक शिक्षक के लिए शैक्षणिक योग्यता निम्नलिखित है। 

यूटीईटी पेपर 1 (कक्षा 1 से 5 तक) शैक्षणिक योग्यता -

  • कम से कम 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी (या समकक्ष) और प्राथमिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा (डी.एल.एड.) के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण या उपस्थित होना। 

  • एनसीटीई विनियमों के अनुसार, कम से कम 45% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी (या समकक्ष) और प्राथमिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण या उपस्थित होना। 

  • कम से कम 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी (या समकक्ष) उत्तीर्ण और 4 वर्षीय बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन (बी.ई.एल.एड.) के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण या परीक्षार्थी। 

  • कम से कम 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी (या समकक्ष) उत्तीर्ण और 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एजुकेशन (स्पेशल एजुकेशन) के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण या परीक्षा दे रहे हों। 

  • सीनियर सेकेंडरी (या समकक्ष) और प्राथमिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण या परीक्षा दे रहे हों। 

  • स्नातक की डिग्री में कम से कम 50% अंक और बी.एड. की डिग्री होना आवश्यक है। प्राथमिक शिक्षक के रूप में नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को नियुक्ति के दो वर्षों के भीतर एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त प्राथमिक शिक्षा में 6 महीने का ब्रिज कोर्स पूरा करना होगा। 

  • यूटीईटी पेपर 1 (कक्षा 6 से 8 तक) शैक्षणिक योग्यता -

    • स्नातक की उपाधि प्राप्त कर ली हो और प्राथमिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण हो या परीक्षा दे रहे हों। 

    • स्नातक की डिग्री में कम से कम 50% अंक और प्रथम वर्ष के बैचलर ऑफ एजुकेशन (बी.एड.) कोर्स में उत्तीर्ण या परीक्षा दे रहे हों। 

    • एनसीटीई के नियमों के अनुसार, स्नातक में कम से कम 45% अंक और एक वर्षीय बी.एड. पास या परीक्षा दे रहे हों। 

    • कम से कम 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी (या समकक्ष) उत्तीर्ण और 4 वर्षीय बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन (बी.ई.एल.एड.) के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण या परीक्षार्थी। 

    • कम से कम 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी (या समकक्ष) उत्तीर्ण और 4 वर्षीय बीएएड./बीएससीएड. कार्यक्रम के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण या परीक्षा दे रहे हों। 

    • स्नातक की डिग्री में कम से कम 50% अंक और एक वर्षीय बी.एड. (विशेष शिक्षा) में उत्तीर्ण या परीक्षा दे रहे हों। 

    UTET Application Form 2026: आवेदन लिंक 

    यूटीईटी आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई से 3 अगस्त 2026 तक जारी रहेगी। रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों को अपने वैलिड आईडी के साथ लॉगिन करना होगा। फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं। 

    यूटीईटी ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 2026 

    UTET Application Form 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

    यूटीईटी ऑनलाइन फॉर्म 2026 भरने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो करें। 

    स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://ukutet.com/ पर जाएं। 

    स्टेप 2 होम पेज पर, UTET Application Form 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

    स्टेप 3 अब रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें। 

    स्टेप 4 लॉगिन करने के बाद मांगी गई डिटेल्स सबमिट करें। 

    स्टेप 5 एप्लिकेशन फीस भरें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

    Priyanka Pal

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates