Uttarakhand TET Online Form 2026: आवेदन की अंतिम तिथि, ये रहा ukutet.com डायरेक्ट लिंक

Uttarakhand TET Online Form 2026: उत्तराखंड टीईटी ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आज समाप्त होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं। 

Aug 3, 2026, 11:13 IST
Uttarakhand TET Online Form 2026
Uttarakhand TET Online Form 2026

Uttarakhand TET Online Form 2026: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् (UBSE), रामनगर टीईटी ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आज समाप्त होने जा रही है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 जुलाई नोटिफिकेशन के जारी होने के साथ शुरू की गई थी। जिसकी अंतिम तिथि आज यानी 3 जुलाई को समाप्त होने जा रही है। UBSE बोर्ड की ओर से आवेदन शुल्क जमा करने के लिए 6 अगस्त तक का समय दिया गया है। एप्लिकेशन फॉर्म में करेक्शन करने के लिए 8 से 11 अगस्त तक का समय दिया गया है। 

संबंधित भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर पूरी की जाएगी। 

Uttarakhand TET Online Form 2026: महत्वपूर्ण तिथियां 

यूटीईटी पेपर 1 कक्षा 1 से 5 और पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए है। दोनों परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवार एक ही दिन दोनों परीक्षाओं में शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवार अन्य महत्वपूर्ण तिथियों के लिए नीचे दिए गए टेबल को देख सकते हैं। 

Related Stories

विवरण 
महत्वपूर्ण तिथियां 
अधिसूचना जारी की गई
14 जुलाई 2026
UTET के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं।
14 जुलाई 2026 (सुबह 11:00 बजे)
आवेदन करने की अंतिम तिथि
3 अगस्त 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि
6 अगस्त 2026
उत्तराखंड टीईटी करेक्शन विंडो
8 से 11 अगस्त 2026
परीक्षा तिथि 
29 सितंबर, 2026 

Uttarakhand TET Application Form 2026: आवेदन लिंक 

यूटीईटी नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा तिथि का आयोजन 29 सितंबर (मंगलवार) को किया जाएगा। जिसमें पेपर 1 सुबह 10 बजे से वहीं पेपर 2 दोपहर 2 बजे से शुरू किया जाएगा। अंतिम समय में आने वाली तकनीकी समस्याओं से बचने लिए उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकते हैं। 

यूटीईटी आवेदन फॉर्म 2026

UTET Online Form 2026 Fees: आवेदन शुल्क 

यूटीईटी प्रमाणपत्र जीवन भर के लिए वैध है। योग्य उम्मीदवार उत्तराखंड में शिक्षण पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यूटीईटी के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।  आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।

वर्ग
पेपर 1
पेपर 2
सामान्य/ओबीसी
₹600
₹1000
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी
₹300
₹500

UTET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

UTET 2026 के लिए आवेदन करने का चरण-दर-चरण दिशानिर्देश यहाँ दिया गया है:

  • UTET की आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर जाएं।

  • लॉग इन करने के लिए अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

  • लॉगिन करने के बाद, सभी आवश्यक जानकारी सटीक रूप से भरें।

  • संबंधित डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें।

  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें, जैसा लागू हो।

  • आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक पढ़ने के बाद जमा करें।

  • भविष्य में संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।