School Holiday 2026: विश्वकर्मा पूजा पर बंद रहेंगे स्कूल? उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड की लेटेस्ट अपडेट देखें यहां

17 September School Holiday List: 17 सितंबर 2026 को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में स्कूलों में छुट्टी रहेगी भी या नहीं जानने के लिए यहां पढ़े।

Sep 17, 2026, 11:35 IST
Vishwakarma Puja School Holiday 2026 17 September State Wise List
Vishwakarma Puja School Holiday 2026 17 September State Wise List

Vishwakarma Puja Holiday Status 2026: हर साल 17 सितंबर को देशभर में विश्वकर्मा पूजा अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई जाती है। यह पावन अवसर सृष्टि के प्रथम शिल्पी और वास्तुकार भगवान विश्वकर्मा को समर्पित है। इस दिन औद्योगिक संस्थानों, कारखानों, तकनीकी वर्कशॉपों तथा शैक्षणिक संस्थानों में औजारों, मशीनों और उपकरणों का विशेष पूजन किया जाता है। इस अवसर पर कई राज्यों में स्कूलों को बंद रखने का फैसला भी लिया गया है, जबकि कुछ राज्यों में यह छुट्टी सरकार द्वारा निर्धारित की जाएगी। 

इस साल 2026 आज के पावन अवसर पर देश के कई राज्यों ने अपने ऑफिशियल छुट्टी कैलेंडर (Holiday Calendar) के (17 सितंबर को क्या है) अनुसार स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की गई है। हालांकि, विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी पूरे देश में एक समान National Holiday के रूप में लागू नहीं होती है, जिसके चलते अलग-अलग राज्यों में इसके नियम भिन्न-भिन्न हैं। 

विश्वकर्मा पूजा 2026 कब मनाई जाती है?

इस साल विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी, जिसे पश्चिम बंगाल की उच्च शिक्षा संबंधी ऑफिशियल छुट्टी लिस्ट में भी 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के रूप में मनाया जाएगा। साथ ही, विश्वकर्मा भगवान की आरती भी की जाएगी। विश्वकर्मा पूजा विशेष रूप से कारखानों, वर्कशॉप, तकनीकी संस्थानों और ऐसे कार्यस्थलों में महत्वपूर्ण पर्व है, जहां मशीनों और औजारों को सम्मान देते हुए उन्हें पूजा जाता है।

Related Stories

विश्वकर्मा जयंती 2026: State-Wise School Holiday List 

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आधिकारिक अवकाश रहेगा. ऐसे में राज्य के सरकारी स्कूल इस दिन बंद रहेंगे. निजी स्कूलों में छुट्टी को लेकर संबंधित स्कूल के कैलेंडर या प्रशासन की सूचना देखना जरूरी होगा.

Vishwakarma Puja 2026 के अलग-अलग राज्य सरकारों और शिक्षा विभागों द्वारा 17 सितंबर 2026 को लेकर जारी किए गए ऑफिशियल निर्देशों की पूरी लिस्ट नीचे दी गई टेबल से जानें कहां-कहां स्कूलों की छुट्टी है और कहां नहीं। 

राज्य का नाम
17 सितंबर को स्कूल की स्थिति
प्रमुख डिटेल्स 
उत्तर प्रदेश (UP)
स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे
बेसिक शिक्षा विभाग ने 17 सितंबर को सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों के लिए अनिवार्य छुट्टी घोषित की है।
झारखंड
स्कूल बंद रहेंगे
राज्य सरकार के आधिकारिक अवकाश कैलेंडर के अनुसार सभी सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालय बंद रहेंगे।
पश्चिम बंगाल
स्कूल बंद रहेंगे
पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन और माध्यमिक बोर्ड के तहत स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।
बिहार
स्कूल खुले रहेंगे (स्थानीय निर्णय)
राज्य सरकार के मुख्य कैलेंडर में अवकाश शामिल नहीं है। निजी स्कूल स्थानीय स्तर पर फैसला ले सकते हैं।
दिल्ली (NCT)
स्कूल खुले रहेंगे
दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) के वार्षिक कैलेंडर में 17 सितंबर का अवकाश शामिल नहीं है।
मध्य प्रदेश (MP)
स्कूल खुले रहेंगे
राज्य में सामान्य कार्य दिवस रहेगा; हालांकि कई तकनीकी संस्थानों में दोपहर बाद पूजन हेतु विशेष व्यवस्था होती है।
असम एवं ओडिशा
आंशिक छुट्टी / संस्थान निर्णय
औद्योगिक क्षेत्रों व तकनीकी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी का प्रावधान रहता है।

17 से 20 सितंबर तक छुट्टियों का बना लंबा वीकेंड 

छात्रों के लिए इस हफ्ते छुट्टियों का एक विशेष संयोग बन रहा है। 17 सितंबर (गुरुवार) को विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी के बाद 18 सितंबर (शुक्रवार) को सामान्य कार्य दिवस है।

  • 17 सितंबर (गुरुवार): विश्वकर्मा पूजा।
  • 18 सितंबर (शुक्रवार): नियमित स्कूल दिवस।
  • 19 सितंबर (शनिवार): जिन स्कूलों में शनिवार का साप्ताहिक छुट्टी रहता है, वहां छुट्टी।
  • 20 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी। 

विश्वकर्मा पूजा किन राज्यों में vishwakarma puja vidhi के अनुसार खास महत्व रखती है?

विश्वकर्मा पूजा मुख्य रूप से पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बड़े लेवल पर मनाई जाती है। पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और असम जैसे राज्यों में इस त्योहार का विशेष महत्व है। हालांकि दूसरे राज्यों में भी औद्योगिक क्षेत्रों, फैक्ट्रियों और वर्कशॉप में विश्वकर्मा पूजा आयोजित की जाती है। इसलिए स्कूल-कॉलेज की छुट्टी का नियम राज्य-दर-राज्य अलग हो सकता है।

यहां भी पढ़े: गुजरात के सीएम से तीसरी बार देश के पीएम बनने वाले मोदी की जीवनी, शिक्षा और राजनीतिक का सफर, देखें यहां

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।