Asian Games 2026: टीम इंडिया कब और किसके खिलाफ करेगी अपने अभियान का आगाज, देखें पूरा शेड्यूल

भारत अपने एशियन गेम अभियान की शुरुआत 28 सितंबर को ग्रुप A की दूसरे नंबर की टीम (A2) के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले से करेगा। यह मैच सुबह 10 बजे शुरू होगा। एशियन गेम का आयोजन इस बार जापान में किया जा रहा है।    

Sep 22, 2026, 16:39 IST
Asian Games 2026: पुरुष क्रिकेट का पूरा शेड्यूल
Asian Games 2026: पुरुष क्रिकेट का पूरा शेड्यूल

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट का रोमांच भी अपने चरम पर होगा। मेंस क्रिकेट के मैच 24 सितंबर से शुरू होने जा रहे है, जबकि गोल्ड मेडल के लिए आखिरी मुकाबला 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। भारत को सीधे क्वार्टर फाइनल मिल गई है, ऐसे में टीम इंडिया पहली बार 28 सितंबर को मैदान पर उतरेगी। साथ ही साथ बताते चलें कि भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। 

10 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। शुरुआती दौर में छह टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है।

ग्रुप A: अफगानिस्तान, जापान और नेपाल

ग्रुप B: हांगकांग चीन, मलेशिया और ओमान

दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी। इनके अलावा भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह दी गई है।

28 सितंबर को भारत का पहला मैच

भारत अपने अभियान की शुरुआत 28 सितंबर को ग्रुप A की दूसरे नंबर की टीम (A2) के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले से करेगा। यह मैच सुबह 10 बजे शुरू होगा। वहीं, पाकिस्तान उसी दिन सुबह 5:30 बजे ग्रुप B की दूसरे नंबर की टीम (B2) से भिड़ेगा।

यदि भारत क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल करता है, तो उसका अगला मुकाबला 1 अक्टूबर को सेमीफाइनल में होगा। गोल्ड मेडल के लिए फाइनल मुकाबला 3 अक्टूबर को खेला जाएगा।

Asian Games 2026: पुरुष क्रिकेट का पूरा शेड्यूल

24 सितंबर अफगानिस्तान vs जापान ग्रुप A सुबह 5:30 बजे

24 सितंबर हांगकांग चीन vs मलेशिया ग्रुप B सुबह 10:30 बजे

25 सितंबर हांगकांग चीन vs ओमान ग्रुप B सुबह 5:30 बजे

25 सितंबर अफगानिस्तान vs नेपाल ग्रुप A सुबह 10:30 बजे

26 सितंबर जापान vs नेपाल ग्रुप A सुबह 5:30 बजे

26 सितंबर मलेशिया vs ओमान ग्रुप B सुबह 10:30 बजे

28 सितंबर पाकिस्तान vs B2 क्वार्टर फाइनल सुबह 5:30 बजे

28 सितंबर भारत vs A2 क्वार्टर फाइनल सुबह 10:00 बजे

29 सितंबर श्रीलंका vs A1 क्वार्टर फाइनल सुबह 5:30 बजे

29 सितंबर बांग्लादेश vs B1 क्वार्टर फाइनल सुबह 10:00 बजे

29 अक्टूबर पाकिस्तान/B2 vs बांग्लादेश/B1 सेमीफाइनल सुबह 5:30 बजे

1 अक्टूबर भारत/A2 vs श्रीलंका/A1 सेमीफाइनल सुबह 10:00 बजे

3 अक्टूबर ब्रॉन्ज मेडल मैच तीसरे स्थान का मुकाबला सुबह 5:30 बजे

3 अक्टूबर गोल्ड मेडल मैच फाइनल सुबह 10:00 बजे

3 अक्टूबर को मिलेगा एशियन गेम्स का क्रिकेट चैंपियन

क्रिकेट प्रतियोगिता के मेडल मुकाबले 3 अक्टूबर को खेले जाएंगे। सुबह ब्रॉन्ज मेडल के लिए मुकाबला होगा, जबकि सुबह 10 बजे गोल्ड मेडल के लिए फाइनल खेला जाएगा।

भारत की नजरें एक बार फिर गोल्ड मेडल पर होंगी। हालांकि, टीम इंडिया को इसके लिए पहले 28 सितंबर के क्वार्टर फाइनल से अपना सफर शुरू करना होगा।

Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Just Now

Result Updates