केंद्रीय व राज्य कर्मचारियों को मिली बड़ी खुशखबरी, आज ही खाते में आएगी एडवांस सैलरी और पेंशन

September Salary In Advance Disbursal Rules: बैंक हड़ताल के कारण केंद्र सरकार ने आज यानी 25 सितंबर को ही कर्मचारियों और पेंशन लेने वाले लोगो के खातों में एडवांस सैलरी व पेंशन क्रेडिट कर दी है। इसके अलावा, बैंकिंग सेवाएं बाधित न हों, इसके लिए 27 सितंबर (रविवार) को भी सभी सरकारी बैंक खुले रहेंगे। 

Sep 25, 2026, 14:27 IST
central government employees and pensioners to get September early salary
central government employees and pensioners to get September early salary

Central Govt Employees Salary & Pension Rules 2026: सामान्य वित्तीय नियमों के अंदर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन प्राप्त करने वाले लोगो को वेतन और पेंशन महीने के लास्ट वर्किंग डे (Last Working Day) पर दी जाती है। हालांकि, वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के अंदर काम करने वाले नियंत्रक महालेखा (Controller General of Accounts - CGA) ने विशेष स्थिति का संज्ञान लेते हुए आज ही यानी 25 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को ही सभी को एडवांस सैलरी और पेंशन खातों में जमा करने के निर्देश जारी किए हैं।

यह निर्णय यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा 28 से 30 सितंबर 2026 के दौरान बुलाई गई 3 दिन नेशनवाइड बैंक स्ट्राइक के कारण लिया गया है, ताकि रक्षा बलों, डाक-दूरसंचार विभाग, औद्योगिक कर्मचारियों और लाखों पेंशनर्स को वित्तीय समस्याओं का सामना न करना पड़े।

Advance Salary & Pension Order Overview

नीचे दी गई तालिका में इस आदेश, लागू नियमों और बैंकिंग व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों का संकलन किया गया है:

इवेंट 
डिटेल्स 
इशूइंग अथॉरिटी
नियंत्रक महालेखा (CGA), वित्त मंत्रालय, भारत सरकार
सैलरी और पेंशन कब 
आज 25 सितंबर 2026 (शुक्रवार)
लाभार्थी समूह 
सिविलियन, डिफेंस, डाक एवं दूरसंचार, औद्योगिक कर्मचारी तथा पेंशनर्स
कारण 
28 से 30 सितंबर 2026 तक UFBU की 3-दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल
स्पेशल रूल 
27 सितंबर 2026 (रविवार) को सभी सरकारी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRBs) खुले रहेंगे। 
वित्तीय समायोजन 
किसी भी अंतर का समायोजन अक्टूबर 2026 की सैलरी/पेंशन से किया जाएगा

25 सितंबर को ही क्यों दी जा रही है एडवांस सैलरी? 

सरकारी कर्मचारियों के सैलरी देने की प्रक्रिया Public Financial Management System (PFMS) और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के e-Kuber सिस्टम के जरिए होती है।

1. UFBU की 3-दिवसीय बैंक हड़ताल की घोषणा:

बैंक कर्मचारियों की प्रमुख यूनियनों के संयुक्त संगठन 'United Forum of Bank Unions' (UFBU) ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 28 सितंबर से 30 सितंबर तक हड़ताल करने का ऐलान किया है।

2. बैंकिंग क्लियरेंस में रुकावट की आशंका:

सितंबर महीने के लास्ट दिन यानी 30 सितंबर को हड़ताल के कारण चेक क्लियरेंस, ECS क्रेडिट और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) पूरी तरह बाधित होने की भी उम्मीद थी।

3. CGA द्वारा एडवांस पेमेंट का निर्देश:

कर्मचारियों को कैश की कमी से बचाने के लिए CGA ने सभी मंत्रालयों और 'पे एंड एकाउंट्स ऑफिस' (PAO) को आदेश दिया कि 25 सितंबर तक ही सभी सैलरी और पेंशन बिल प्रोसेस करके ट्रांसफर कर दिए जाएं।

27 सितंबर (रविवार) को क्यों खुले रहेंगे देश के सरकारी बैंक?

आमतौर पर रविवार को सभी बैंक और उनकी ब्रांच पूरी तरह से बंद रहती हैं। लेकिन इस बार हड़ताल को देखते हुए वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक फैसला लिया है:

  • लगातार 5 दिन की बंदी रोकने का प्रयास: 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार की छुट्टी थी, जिसके तुरंत बाद 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल जारी होने वाली थी, जिसके कारण लगातार 5 दिन बैंकिंग पूरी तरह से बंद रहेंगे। साथ ही, इस के कारण आम जनता के लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता। 

  • 27 सितंबर को विशेष कार्य दिवस: RBI ने सभी लोगो के लिए निर्देश जारी किया गया है कि 27 सितंबर (रविवार) को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (PSBs), क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRBs), करेंसी चेस्ट और शाखाएं पूरी तरह चालू रहेंगी ताकि पेंशन निकासी और आपातकालीन लेनदेन पूरे किए जा सकें।

क्या PLI स्कीम का विरोध भी किया जा रहा है?  

कर्मचारी सरकार द्वारा रिवाइज्ड 'परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव' (PLI) योजना को लागू करने के निर्देश का भी सभी लोग मिल कर विरोध कर रहे हैं। इसमें सीनियर लेवल के अधिकारियों और निचले लेवल के कर्मचारियों के बीच इंसेन्टिव को लेकर भारी असमानता है।

इस बढ़ते विरोध को देखते हुए केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने सितंबर 2026 में इस विवादित रिवाइज्ड PLI स्कीम पर अभी के लिए रोक लगा दी है। सरकार ने इस मामले पर दोबारा विचार करने के लिए कहा है। 

क्वश्न: बैंक स्ट्राइक कब से कब तक जारी रहेगी? 

आंसर: देशभर में UFBU के निर्देशों पर 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिन के लिए नेशनवाइड बैंक हड़ताल जारी रहेगी। 

क्वश्न: क्या हड़ताल के दौरान प्राइवेट बैंक भी बंद रहेंगे?

आंसर: यह हड़ताल मुख्य रूप से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और उनसे जुड़े बैंक कर्मचारी संगठनों की ओर से आयोजित की जा रही है। इसलिए प्राइवेट बैंको की ब्रांच सामान्य रूप से खुली रहेगी। यदि कोई प्राइवेट बैंक बंद रहता है, तो वह अपनी खुद की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी करेगा। 

क्वश्न: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) क्या हैं?

आंसर: यह भारत में कार्यरत 9 प्रमुख बैंक कर्मचारी सह अधिकारी यूनियनों का एक टॉप संगठन है, जो वेतन द्विपक्षीय वार्ताओं और कर्मचारियों के अधिकारों के लिए श्रम आंदोलनों का नेतृत्व करता है।

क्वश्न: 25 सितंबर को एडवांस सैलरी का एडजस्टमेंट क्यो किया जा रहा है? 

आंसर: 28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल और छमाही (हाफ-इयरली) क्लोजिंग के कारण केंद्र सरकार ने सितंबर की सैलरी और पेंशन 25 सितंबर को एडवांस में जारी करने का निर्देश दिया है।

क्वश्न: एडवांस सैलरी का एडजस्टमेंट नियम क्या है?

आंसर: भारत में एडवांस सैलरी (सैलरी एडवांस) का एडजस्टमेंट मुख्य रूप से कोड ऑन वेजेस, पेमेंट ऑफ वेजेस एक्ट और कंपनी की आंतरिक नीतियों के अंदर रेगुलेट होता है। इसका मूल नियम यह है कि Employer एडवांस दी गई राशि को कर्मचारी की आने वाली मासिक सैलरी से एडजस्ट (काट) सकता है, लेकिन इसके लिए कुछ कानूनी सीमाएं और नियम तय हैं। 

हड़ताल के दौरान डिजिटल बैंकिंग सेवाएं

ग्राहकों को सलाह दी गई है कि 28 से 30 सितंबर के बीच शाखाओं में काम प्रभावित होने पर डिजिटल माध्यमों का प्रयोग करें:

  • निर्बाध सेवाएं: UPI, Immediate Payment Service (IMPS), नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (NEFT), और ATMs चालू रहेंगे।
  • 30 सितंबर: 30 सितंबर को बैंकों की Half-Yearly Closing भी होती है, इसलिए किसी भी प्रकार के मैन्युअल ड्राफ्ट, चेक जमा या लोन संबंधी कार्य पहले ही निपटा लें।

यहां भी पढ़े: Banks Open on 27 September: बैंक हड़ताल के बीच बड़ा फैसला, रविवार 27 सितंबर को खुले रहेंगे देश के सभी सरकारी बैंक, PIB द्वारा नोटिस जारी 

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Just Now

Result Updates