Delhi-NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में AQI 400 के करीब! क्या बंद रहेंगे स्कूल? जानिए GRAP-2, GRAP-3 और GRAP-4 का स्कूलों पर क्या होता है असर

दिल्ली-एनसीआर में AQI 400 के करीब पहुंचने और GRAP-3 लागू होने के बावजूद सभी स्कूल बंद नहीं हैं, बल्कि 5वीं तक के छात्रों को पेरेंट्स की सहमति से हाइब्रिड मोड में पढ़ाई करने का ऑप्शन दिया गया है। साथ ही, Delhi-NCR Air Pollution 400 से 483 के पार पहुंच चुका है।

Nov 12, 2026, 14:20 IST
Delhi-NCR Air Pollution
Delhi-NCR Air Pollution

Are Schools Closed in Delhi-NCR Due to Pollution: दीपावली के त्योहार के बाद दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) की हवा एक बार फिर से बेहद जहरीली हो गई है, जिसके कारण छोटे बच्चे औरबड़े-बूढ़ों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के 400 के खतरनाक लेवल के करीब पहुंचने से पेरेंट्स को अपने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंता हो रही है। 

त्योहारो की छुट्टियों के बाद स्कूलों के दोबारा खुलने पर सभी पेरेंट्स अपने बच्चों को स्कूल भजने के लिए तैयार नहीं हो पा रहे है। वे लोग प्रशासन द्वारा स्कूलों को बंद कर देने के वाले नोटिस का इंतेजार कर रहे है।

बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने पूरे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा स्टेज (Stage 3) लागू कर दिया है। इसके अंदर दिल्ली में 5वीं तक के छात्रों के लिए हाइब्रिड क्लासेस की व्यवस्था को शुरू करने के लिए कहा गया है। आइए जानते है क्या दिल्ली-एनसीआर में सभी स्कूल बंद हैं, हाइब्रिड मोड कैसे काम करता है। साथ ही, GRAP-2, GRAP-3 व GRAP-4 का स्कूलों के संचालन पर क्या असर पड़ता है।

Delhi-NCR Air Pollution Punjab 2026

भारत के पंजाब में इन महिनों किसान काफी ज्यादा परालियों को जलाते है, जिसके कारण दिल्ली-एनसीआर का प्रदुषण काफी ज्यादा बढ़ रहा है। AQI की रिपोर्ट्स के अनुसार Delhi-NCR Air Quality Hits Severe 483 Post- Diwali Amid Rising Punjab Farm Fires. 

Related Stories

GRAP-2, GRAP-3 और GRAP-4 का स्कूलों पर असर 

वायु प्रदूषण की गंभीरता के आधार पर लागू होने वाले GRAP के अलग-अलग स्टेज और उनके अंदर आने वाले स्कूलों के लिए जारी होने वाले नियमों के बारे में जानने के लिए यहां नीचे दी गई टेबल को देखकर आसानी से समझें। 

GRAP का स्टेज
प्रदूषण की स्थिति 
स्कूलों के संचालन पर प्रभाव 
प्रशासनिक निर्णय 
GRAP-2 
बहुत खराब)
स्कूल बंद करने या ऑनलाइन क्लास चलाने का कोई निर्देश नहीं होता।
राज्य सरकारें और स्थानीय प्रशासन स्थिति के अनुसार स्वयं निर्णय ले सकते हैं।
GRAP-3 
गंभीर 
5वीं तक के छात्रों के लिए हाइब्रिड लर्निंग लागू की जा सकती है।
दिल्ली में 5वीं तक के छात्रों को ऑनलाइन या ऑफलाइन कक्षा चुनने का विकल्प दिया गया है।
GRAP-4 
अति गंभीर 
बड़ी क्लासेस के लिए भी हाइब्रिड मोड या ऑनलाइन पढ़ाई पर विचार किया जा सकता है।
इसके लिए सक्षम प्राधिकारियों द्वारा अलग से नोटिस जारी करना जरूरी होता है।

क्या दिल्ली-एनसीआर के सभी स्कूल बंद हैं? जानें प्रशासन का स्पष्ट रुख 

क्या सरकार ने सभी स्कूलों को पूरी तरह बंद करने का निर्देश जारी किया है या नहीं। टीचर्स, पेरेंट्स और छात्र ये जानने के लिए यहां से देखें। 

  • पूरी तरह बंद का कोई सामान्य नोटिस नहीं: वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर के सभी स्कूलों को पूरी तरह बंद (Closed) रखने का कोई भी सरकारी नोटिस जारी नहीं किया गया है।
  • हाइब्रिड व्यवस्था का ऑप्शन: प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा और पढ़ाई के बीच संतुलन बनाने के लिए हाइब्रिड मोड का रास्ता अपनाया है। इस व्यवस्था के अंदर स्कूल खुले रहेंगे, लेकिन 5वीं तक के छात्रों को यह सुविधा दी गई है कि वे व्यक्तिगत रूप से स्कूल जाकर या घर से ऑनलाइन क्लासेस ले सकते हैं। 
  • बच्चे को स्कूल भेजना है या घर से ऑनलाइन पढ़ाना है, इसका फाइन निर्णय पूरी तरह से पेरेंट्स पर ही छोड़ दिया गया है।

GRAP-2, GRAP-3 और GRAP-4 स्कूलों के लिए क्या मायने रखते हैं?

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) द्वारा हवा की गुणवत्ता बिगड़ने पर स्टेज को किस तरीके से पाबंदियां लागू किया जाता हैं। क्या आप जानते हैं हर स्टेज के लिए अपने अलग नियम होते हैं। यदि, नहीं तो यहां देखें।

1. GRAP-2 में क्या होता है?

जब प्रदूषण का लेवल बढ़ता है तब GRAP-2 को लागू कर दिया जाता है, तो इसके अंदर स्कूलों को बंद करने या कक्षाओं को ऑनलाइन मोड पर शिफ्ट करने का कोई ऑटोमैटिक निर्देश नहीं होता है। हालांकि, यदि किसी जिले या क्षेत्र में हवा ज्यादा खराब होती है, तो राज्य सरकारें और स्थानीय जिला प्रशासन अपने लेवल पर स्थिति का आकलन करके उचित निर्णय ले सकते हैं।

2. GRAP-3 का नियम क्या कहते हैं?

वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर में GRAP-3 लागू है। इस चरण के तहत छोटे बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 5वीं तक के छात्रों के लिए हाइब्रिड लर्निंग लागू की जा सकती है। इसी नोटिस के पालन में दिल्ली के स्कूलों में 5वीं तक के बच्चों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड से पढ़ाई करने का ऑप्शन दिया जाता है। 

3. GRAP-4 का लागू होने पर क्या बदलता है?

यदि वायु प्रदूषण और भी अधिक खतरनाक लेवल पर पहुंचता है और GRAP-4 लागू किया जाता है, तो अधिकारी ऊपरी क्लासेस जैसे कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्रों के लिए भी हाइब्रिड लर्निंग या ऑनलाइन क्लासेस की व्यवस्था लागू करने पर विचार कर सकते हैं। यहां यह समझना बेहद जरूरी है कि GRAP-3 के लागू होने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि GRAP-4 की पाबंदियां अपने आप लागू हो गई हैं। बड़ी कक्षाओं के नियम बदलने के लिए सक्षम प्राधिकारियों द्वारा एक अलग और नया आदेश जारी किया जाना जरूरी होता है।

यहां भी पढ़े: बीएसएफ कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन एग्जाम की डेट्स जारी, जानें कब लाइव होगा Admit Card 

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.