IPL से अब तक कितने करोड़ कमा चुके है हार्दिक पांड्या, 10 लाख से इतने करोड़ पहुंची सैलरी

Last Updated: Nov 12, 2026, 09:57 IST

मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स के साथ ट्रेड कर दिया है। अब वह पंजाब की जर्सी में खेलते नजर आएंगे। इस डील के बाद उनकी सैलरी 16.35 करोड़ से बढ़कर 18 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं अर्शदीप सिंह पंजाब से मुंबई पहुंच गए है।   

4 साल तक हर सीजन मिले 11 करोड़
4 साल तक हर सीजन मिले 11 करोड़

Hardik Pandya IPL Salary: कभी 10 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस की टीम में जगह बनाने वाले हार्दिक आज 18 करोड़ रुपये की सैलरी पाने जा रहे हैं। इन 12 सालों में उन्होंने न सिर्फ अपने खेल से पहचान बनाई, बल्कि कमाई के मामले में भी लंबा सफर तय किया है। IPL 2027 से पहले उनकी फ्रेंचाइजी बदलने की खबर ने एक बार फिर उन्हें चर्चा में ला दिया है। मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स के साथ ट्रेड कर दिया है। अब वह पंजाब की जर्सी में खेलते नजर आएंगे। इस डील के बाद उनकी सैलरी 16.35 करोड़ से बढ़कर 18 करोड़ रुपये हो गई है। यानी उन्हें सीधे 1.65 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है।

10 लाख रुपये से शुरू हुआ था सफर

हार्दिक पांड्या ने साल 2015 में मुंबई इंडियंस के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। उस समय फ्रेंचाइजी ने उन्हें महज 10 लाख रुपये में खरीदा था। उनका प्रदर्शन अच्छा रहा, जिसके बाद मुंबई ने 2016 और 2017 में भी उन्हें इसी कीमत पर अपनी टीम में बनाए रखा। 

बता दें कि इस तरह शुरुआती तीन सीजन में हार्दिक की कुल कमाई सिर्फ 30 लाख रुपये रही। 

4 साल तक हर सीजन मिले 11 करोड़

साल 2018 में मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पर भरोसा जताते हुए उन्हें 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया। इसके बाद 2019, 2020 और 2021 में भी उनकी सैलरी इतनी ही रही। यानी मुंबई के साथ इन चार सीजन में हार्दिक ने कुल 44 करोड़ रुपये कमाए।

इसके बाद 2022 में उन्होंने नई टीम गुजरात टाइटन्स (GT) का दामन थाम लिया। फ्रेंचाइजी ने उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी और 15 करोड़ रुपये सालाना सैलरी दी। इस तरह दो सीजन में उनकी कमाई 30 करोड़ रुपये रही।

मुंबई में वापसी के बाद बढ़ी सैलरी

आईपीएल 2024 से पहले हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी हुई। इस बार उन्हें 15 करोड़ रुपये मिले। वहीं, 2025 के मेगा ऑक्शन के बाद उनकी सैलरी बढ़कर 16.35 करोड़ रुपये हो गई। 2025 और 2026 के सीजन में वह इसी राशि पर मुंबई के लिए खेले।

अब 2027 में पंजाब किंग्स के साथ जुड़ने के बाद उनकी सैलरी 18 करोड़ रुपये हो गई है। यानी पिछले दो सीजन के मुकाबले उनकी सालाना कमाई में 1.65 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

IPL में 100 करोड़ से ज्यादा कमाने वाले खिलाड़ी

हार्दिक पांड्या की साल-दर-साल आईपीएल सैलरी को जोड़ें तो 2027 सीजन तक उनकी कुल कमाई 140 करोड़ रुपये हो जाएगी। इस तरह वह आईपीएल में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वाले खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो गए हैं।

हालांकि, पंजाब किंग्स के साथ 18 करोड़ रुपये का यह कॉन्ट्रैक्ट 2027 सीजन के लिए है। इसके बाद होने वाले मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी उन्हें रिटेन करेगी या रिलीज, यह उनके प्रदर्शन और टीम की रणनीति पर निर्भर करेगा।

IND vs NZ ODI: आखिरी दो वनडे से बाहर हुए ये तीन दिग्गज, शामिल किए गए ये खिलाड़ी

 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Nov 12, 2026, 09:52 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News