Dev Deepawali Kab Hai 2026: देव दीपावली पर दशाश्वमेध घाट की महिमा क्या हैं? जानें महत्व और पूजा विधि

देव दीपावली 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर आज 24 नवंबर 2026 को मनाई जा रही देव दीपावली में प्रदोष काल यानी शाम 5:08 से रात 7:47 बजे के दौरान दीपदान और भगवान शिव-मां गंगा की पूजा का विशेष महत्व है। काशी के दशाश्वमेध घाट पर होने वाली भव्य गंगा महाआरती और लाखों दीयों की जगमगाहट इस आध्यात्मिक पर्व को अद्भुत बनाती है। इसके महत्व को और अन्य जानकारी को यहां से जानें।

Nov 24, 2026, 06:00 IST
Dev Deepawali Kab Hai 2026
Dev Deepawali Kab Hai 2026

Dev Deepawali 2026: कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मनाई जाने वाली देव दीपावली (Dev Deepawali) आज मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को सभी जगह मनाई जा रही है। दिवाली की अमावस्या के ठीक पंद्रह दिन बाद पड़ने वाला यह पर्व इस साल कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती के विशेष संयोग के साथ आया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन देवतागण काशी के घाटों पर दीप प्रज्वलित कर उत्सव मनाते हैं, इसलिए इसे 'देवताओं की दीपावली' या 'त्रिपुरारी पूर्णिमा' भी कहा जाता है।

वाराणसी, जिसे काशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन काशी के गंगा तट पर स्थित दशाश्वमेध घाट इस भव्य उत्सव का प्रमुख केंद्र रहता है, जहां संध्या यानी शाम के समय दीपदान और भव्य गंगा आरती का अलौकिक दृश्य देखने को मिलता है।

देव दीपावली 2026 की डेट और शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की डेट 23 नवंबर 2026 को रात 11:42 बजे शुरू हो चुकी है। साथ ही, आज यानी 24 नवंबर 2026 को रात 8:23 बजे ही समाप्त होगी। उदया डेट के आधार पर देव दीपावली 24 नवंबर 2026 को मनाई जा रही है।

Related Stories

  • प्रदोष काल दीपदान मुहूर्त: वाराणसी पंचांग के अनुसार शाम 5:08 बजे से रात 7:47 बजे तक का मुहूर्त है। इस मुहूर्त पर दीपदान और संध्या पूजन करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
  • सूर्यास्त (वाराणसी): शाम 5:08 बजे।
  • संध्या आरती व उत्सव: सूर्यास्त के बाद से रात तक काशी के घाटों पर दीप प्रज्वलन, गंगा आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है।

देव दीपावली का धार्मिक महत्व और इतिहास

पौराणिक कथाओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध कर देवताओं को उसके भय से मुक्त कराया था। इसी विजय के कारण भगवान शिव को 'त्रिपुरारी' कहा गया है। साथ ही, देवताओं ने काशी में दीप जलाकर आनंद मनाया था। 

यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान, दीपदान और भगवान शिव व मां गंगा की आराधना से जीवन में सुख-शांति व सकारात्मक ऊर्जा आने की मान्यता है।

देव दीपावली पर दशाश्वमेध घाट का क्या महत्व है?

काशी के प्रमुख घाटों में शामिल दशाश्वमेध घाट देव दीपावली की आत्मा माना जाता है। इस घाट की महिमा कई धार्मिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक पहलुओं से जुड़ी हुई है:

  • भव्य गंगा महाआरती का केंद्र: देव दीपावली की शाम दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विशेष गंगा महाआरती वैदिक मंत्रोच्चार, शंख, घंटा-घड़ियाल और दीपों की छटा के साथ अत्यंत दिव्य रूप में संपन्न होती है।
  • दीपों की जगमगाहट और गंगा का प्रतिबिंब: दशाश्वमेध घाट सहित काशी के अन्य घाटों पर जलने वाले असंख्य मिट्टी के दीयों का प्रकाश गंगा के जल में झिलमिलाता है, जिससे पूरा घाट क्षेत्र स्वर्णिम आभा से चमक उठता है।
  • आस्था और परंपरा का संगम: देश-विदेश से श्रद्धालु और पर्यटक इस ऐतिहासिक उत्सव को देखने पहुंचते हैं, जिससे घाटों पर आध्यात्मिक ऊर्जा और जीवंत उत्सव का माहौल बनता है।
  • प्रशासनिक और यातायात व्यवस्था: बड़े आयोजन को देखते हुए घाटों के आसपास सुरक्षा, पैदल आवागमन और भीड़ प्रबंधन के विशेष नियम लागू रहते हैं, जिनका पालन करना हर आगंतुक के लिए जरूरी होता है।

देव दीपावली की सरल पूजा विधि

यदि आप घर पर या किसी पवित्र नदी/सरोवर के तट पर देव दीपावली की पूजा और दीपदान करना चाहते हैं, तो इन सरल चरणों को पालन करके अपनी पूजा को प्रेम के साथ पूरी कर सकते हैं। 

  • प्रातः स्नान और संकल्प: देव दीपावली की पूजा करने के लिए सभी को सुबह जल्दी उठकर स्नान करना होता है। संभव हो तो गंगा या किसी पवित्र नदी में भी स्नान कर सकते हैं। घर पर स्नान करते समय जल में थोड़ा गंगाजल मिलाकर पूजा व दीपदान का संकल्प लें।
  • भगवान शिव और मां गंगा का पूजन: पूजा स्थल को स्वच्छ कर भगवान शिव (त्रिपुरारी) और मां गंगा का ध्यान करें। पुष्प, अक्षत, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें।
  • प्रदोष काल में दीपदान: शाम को प्रदोष काल में घर के मुख्य द्वार, तुलसी के पास, पूजा कक्ष और मंदिर या नदी तट पर मिट्टी के दीपक जलाएं।
  • दान और सेवा: पूर्णिमा के अवसर पर जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या उपयोगी सामग्री का दान करना पुण्यकारी माना जाता है।

यहां भी पढ़े: 10 देशों का सफर करने वाली दुनिया की इकलौती नदी, तय करती है 2800KM की यात्रा

वेस्ट बंगाल नहीं, पश्चिम बंग कहलाएगा राज्य', सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, जानें क्या है पूरा मामला? 

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.