यदि आपको भी केंद्र सरकार, राज्य सरकार या अन्य सरकारी संस्था से हर महीने पेंशन मिलती है, तो अपना जीवन प्रमाण पत्र जल्द से जल्द जमा कर लें। आपके पास 30 नवंबर तक का समय है। यदि आप समय पर अपना Digital life Certificate(DLC) जमा नहीं करेंगे, तो आपकी पेंशन में रूकावट आ सकती है। घर बैठे कैसे जमा करना है सर्टिफिकेट, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
क्या होता है जीवन प्रमाण पत्र(DLC)
जीवन प्रमाण पत्र (Digital Life Certificate) केंद्र सरकार, राज्य सरकार और अन्य सरकारी संस्थाओं के पेंशनभोगियों के लिए जारी किया जाने वाला एक बायोमेट्रिक आधारित डिजिटल प्रमाण पत्र है। पेंशन को बिना किसी रुकावट के जारी रखने के लिए हर पेंशनभोगी को हर साल आमतौर पर नवंबर महीने में बैंक या डाकघर में यह प्रमाण देना होता है कि वह जीवित है।
पहले इसके लिए बुजुर्गों को बैंक की शाखाओं में लंबी कतारों में लगना पड़ता था, लेकिन अब भारत सरकार की 'जीवन प्रमाण' योजना के तहत इसे घर बैठे मोबाइल से ही जमा किया जा सकता है।
Related Stories
घर बैठे कैसे जमा करें जीवन प्रमाण पत्र
अब किसी फिंगरप्रिंट मशीन की जरूरत नहीं है। आप केवल अपने स्मार्टफोन के कैमरे से चेहरा स्कैन करके प्रमाण पत्र बना सकते हैं:
-Google Play Store से 'AadhaarFaceRD' और 'Jeevan Pramaan Face App' डाउनलोड करें।
-ऐप खोलकर अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें। मोबाइल पर आए OTP से वेरिफाई करें।
-इसके बाद पेंशनभोगी का पूरा नाम, PPO नंबर, पेंशन का प्रकार, सैंक्शन करने वाली संस्था और बैंक खाते की जानकारी भरें।
-अब मोबाइल के फ्रंट कैमरे से चेहरे का लाइव स्कैन करें। इसमें आपको पलक झपकनी होगी।
-सबमिट करते ही आपका डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (Pramaan ID) जनरेट हो जाएगा और सीधे आपके बैंक या पेंशन विभाग को भेज दिया जाएगा।
डोरस्टेप सेवा भी उपलब्ध
-यदि आप स्मार्टफोन नहीं चला पाते हैं, तो 'Postinfo' ऐप या टोल-फ्री नंबर के माध्यम से डाकिया को घर बुलाने के लिए अनुरोध दर्ज कर सकते हैं।
-डाकिया घर आकर सिर्फ 70 रुपये GST सहित के मामूली शुल्क पर बायोमेट्रिक के जरिए आपका जीवन प्रमाण पत्र बना देता है।
प्रमुख बैंकों की है वीडियो KYC सेवा
-SBI, PNB, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित कई प्रमुख बैंक अपनी वेबसाइट या मोबाइल बैंकिंग ऐप के जरिए वीडियो कॉल पर भी जीवन प्रमाण पत्र स्वीकार करते हैं, जहां पैन कार्ड और मूल दस्तावेज दिखाकर सत्यापन पूरा हो जाता है।
