IND vs PAK U19 Final 2026: क्रिकेट के मैदान पर जब भी भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होती हैं, तो मुकाबला रोमांचक होना तय है। सीनियर टीमों के बीच होने वाली टक्कर के बाद अब युवा खिलाड़ियों के पास भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका है। बता दें कि, ACC Men’s U19 Asia Cup 2026 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी।
दोनों टीमों के बीच यह महा-मुकाबला शनिवार, 14 नवंबर को ओमान में खेला जाएगा। ऐसे में क्रिकेट फैंस के मन में सवाल है कि भारत-पाकिस्तान अंडर-19 फाइनल का लाइव प्रसारण कब और कहां देख सकते हैं?
कब खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप फाइनल?
भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमों के बीच एशिया कप 2026 का फाइनल शनिवार, 14 नवंबर को खेला जाएगा। यह मुकाबला ओमान के अल अमेरात स्थित अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 2) पर खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच की शुरुआत सुबह 10:30 बजे होगी, जबकि स्थानीय समय के मुताबिक मुकाबला सुबह 9 बजे शुरू होगा।
Related Stories
भारत में कहां देखें IND U19 vs PAK U19 का लाइव टेलीकास्ट?
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस खिताबी मुकाबले का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर किया जाएगा। ऐसे में टीवी पर मैच देखने वाले क्रिकेट फैंस Sony Sports के चैनलों पर लाइव एक्शन का लुत्फ उठा सकते हैं।
IND U19 vs PAK U19: मोबाइल पर कैसे देखें मैच?
यदि आप मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर मुकाबला देखना चाहते हैं, तो SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। इसके लिए दर्शक SonyLIV पर जाकर मुकाबले का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। हालांकि, स्ट्रीमिंग के लिए लागू सब्सक्रिप्शन की शर्तें हो सकती हैं।
भारत अंडर-19 टीम का स्क्वॉड
लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशवर्धन चौहान, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़, यशवीर गौड़, मोहित उल्वा, शाविन विनोद, ईशान सूद, रजत बघेल, आर्यन सावसानी और काव्या पटेल।
पाकिस्तान अंडर-19 टीम का स्क्वॉड
फरहान यूसुफ (कप्तान), अब्दुल सुभान, अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर, हसनैन अब्बास डार, हुजैफा अहसान, जहांगीर बिलाल, मोहम्मद हुजैफा, मोहम्मद सय्यम, निकाब शफीक, रिजवानुल्लाह, उस्मान खान, हयाम खान और अब्दुल कादिर।
