भारत की 'ज्वाला' का सफल परीक्षण, दुश्मन के ड्रोन पलभर में होंगे खाक!

आईजी डिफेंस ने राजस्थान के पोखरण में ‘ज्वाला एमके-1’ का सफल परीक्षण कर लिया है। कंपनी ने यह दावा किया है कि यह 5 किलोमीटर दूर से दुश्मन के ड्रोन को खाक में मिला सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि भारत का यह नया सिस्टम दुश्मन के छोटे और तेज गति से उड़ने वाले ड्रोन के खिलाफ अहम हथियार साबित हो सकता है।    

Nov 25, 2026, 15:22 IST

भारत की स्वदेशी रक्षा निर्माता कंपनी ‘आईजी डिफेंस’ ने आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम बढ़ाते हुए राजस्थान के पोखरण में ‘ज्वाला एमके-1’ का सफल परीक्षा कर लिया है। कंपनी ने बताया कि यह भारत का पहला ऑटोनमस एंट्री ड्रोन सिस्टम है, जिसकी मदद से 50 मीटर से लेकर 5,000 मीटर यानी पांच किलोमीटर तक की ऊंचाई पर उड़ रहे दुश्मन के ड्रोन को आसानी से मिट्टी में मिलाया जा सकता है। 

ड्रोन के खिलाफ साबित हो सकता है अहम हथियार

भारत का यह नया सिस्टम दुश्मन के छोटे और तेज गति से उड़ने वाले ड्रोन के खिलाफ अहम हथियार साबित हो सकता है। इस सिस्टम में AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो ड्रोन की पहचान करने, उसके खतरे को समझने और निशाना बनाने का काम करता है। 

Related Stories

आखिर क्यों लॉन्च किया गया ‘ज्वाला एमके-1’?  

आजकल युद्ध में ड्रोन का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है इन्हें रोकने के लिए सेनेा को कई बार महंगी मिसाइलों और एयर डिफेंस का इस्तेमाल करना पड़ता है। इससे रक्षा मंत्रालय पर एक्स्ट्रा बोझ पड़ता है। खर्चे को रोकने और कम कीमत वाले ड्रोन बनाने की दिशा IG कंपनी ने  ‘ज्वाला एमके-1’ लॉन्च किया। IG डिफेंस के फाउंडर और CEO बोधिसत्व संघप्रिय ने कहा कि GRID इस मिसाइल सिस्टम का दिमाग है, जो ड्रोन का पता लगाने और उसे निशाना बनाने तक का काम करता है। 

ये हैं‘ज्वाला एमके-1’ की खूबियां 

अगर हम ‘ज्वाला एमके-1’ की खूूबियों की बात करें, तो यह भारत का पहला  ऑटोनॉमस 'काउंटर-अनमैन्ड एयरक्राफ्ट सिस्टम' (CUAS) माइक्रो-मिसाइल सिस्टम है, जिसकी रेंज 5 किलोमीटर है और इसका फायदा नेक्स्ट जेनरेशन को भी मिलेगा। ‘ज्वाला एमके-1’ ड्रोन की पहचान कर हवा में ही मार गिराने की क्षमता रखती है, जो स्वदेशी है और इसकी लागत भी कम है। इसकी सबसे बड़ी खूबी है कि इसे टारगेट से सीधे टकराने की जरूरत नहीं है। 


 

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.