IND vs WI ODI Series: 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों की शुरुआत टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज से करने जा रही है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इस सीरीज की सबसे बड़ी चर्चा रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर है। दोनों अनुभवी खिलाड़ी एक बार फिर वनडे टीम में नजर आएंगे और वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करने का मौका उनके सामने होगा।
तीन मैचों की सीरीज का पूरा शेड्यूल
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला आज 2 बजे से तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 30 सितंबर को गुवाहाटी में होगा, जबकि सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा।
विराट कोहली पर रहेंगी खास नजरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में सबसे ज्यादा नजरें विराट कोहली पर रहेंगी। कोहली वनडे क्रिकेट में 15,000 रन पूरे करने से सिर्फ 59 रन दूर हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ 66.50 के औसत के साथ उनका वनडे रिकॉर्ड भी शानदार रहा है।
ऐसे में यदि कोहली पहले ही मुकाबले में 59 रन पूरे कर लेते हैं, तो तिरुवनंतपुरम में एक खास उपलब्धि उनके नाम हो सकती है।
Asian Games 2026: टीम इंडिया कब और किसके खिलाफ करेगी अपने अभियान का आगाज, देखें पूरा शेड्यूल
भारत बनाम वेस्टइंडीज: पिछले 5 ODI मुकाबले
IND vs WI Head to Head: दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच वनडे मुकाबलों में भारत का दबदबा रहा है। इन पांच मैचों में भारत ने चार मुकाबले जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज को एक मैच में जीत मिली।
-1 अगस्त 2023: भारत 200 रन से जीता
-29 जुलाई 2023: वेस्टइंडीज 6 विकेट से जीता
-27 जुलाई 2023: भारत 5 विकेट से जीता
-27 जुलाई 2022: भारत 119 रन (D/L Method) से जीता
-24 जुलाई 2022: भारत 2 विकेट से जीता
भारत की संभावित प्लेइंग XI
1. रोहित शर्मा
2. शुभमन गिल (कप्तान)
3. विराट कोहली
4. ऋतुराज गायकवाड़
5. KL राहुल (विकेटकीपर)
6. रवींद्र जडेजा
7. नीतीश कुमार रेड्डी
8. नमन धीर / गुरनूर बरार
9. कुलदीप यादव
10. प्रसिद्ध कृष्णा
11. मोहम्मद सिराज
वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग XI
1. जॉन कैंपबेल
2. जस्टिन ग्रीव्स
3. कीसी कार्टी
4. शाई होप (कप्तान और WK)
5. शेरफेन रदरफोर्ड
6. रोस्टन चेज
7. मैथ्यू फोर्ड
8. गुडाकेश मोती
9. जेडन सील्स/शमर जोसेफ
10. अल्जारी जोसेफ
11. विटेल लॉस
भारत में कहां देखें IND vs WI लाइव?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली ODI और T20I सीरीज का लाइव टेलीकास्ट Star Sports Network पर किया जाएगा। वहीं, फैंस मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकेंगे।
आठ मुकाबलों का व्हाइट-बॉल गेम
वनडे सीरीज के बाद भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज भी खेली जाएगी। यानी दोनों टीमों के बीच कुल आठ मुकाबलों का व्हाइट-बॉल मुकाबला होने वाला है।
