IPL 2027 Mini Auction: आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है। इस बार ऑक्शन में कई बड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाने के लिए तैयार हैं। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने भी आईपीएल में वापसी की तैयारी करते हुए अपना नाम दर्ज कराया है। उन्होंने 2 करोड़ रुपये के सबसे ऊंचे बेस प्राइस वाले ग्रुप में खुद को शामिल किया है।
शुरुआती ऑक्शन रजिस्टर में कुल 1,220 खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। फ्रेंचाइजी अपनी पसंद के खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट करेंगी, जिसके बाद नीलामी के लिए फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। इस बार 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस वाले ग्रुप में कुल 30 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
2 करोड़ के बेस प्राइस पर सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ी
आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले भारतीय खिलाड़ियों में आवेश खान और दीपक चाहर का नाम शामिल है। दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल में अपनी गेंदबाजी के दम पर पहचान बना चुके हैं।
ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भी 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। वॉर्नर आखिरी बार 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से आईपीएल खेले थे।
Related Stories
IPL 2027 Auction: 2 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
|
खिलाड़ी
|
देश
|
पिछली IPL टीम
|
आखिरी सीजन
|
|
आवेश खान
|
भारत
|
LSG
|
2026
|
|
दीपक चाहर
|
भारत
|
MI
|
2026
|
|
बेन स्टोक्स
|
इंग्लैंड
|
CSK
|
2023
|
|
डेविड वॉर्नर
|
ऑस्ट्रेलिया
|
DC
|
2024
|
|
फजलहक फारूकी
|
अफगानिस्तान
|
RR
|
2025
|
|
मुजीब उर रहमान
|
अफगानिस्तान
|
MI
|
2025
|
|
रहमानुल्लाह गुरबाज
|
अफगानिस्तान
|
KKR
|
2025
|
|
जेक फ्रेजर-मैकगर्क
|
ऑस्ट्रेलिया
|
DC
|
2025
|
|
झाय रिचर्डसन
|
ऑस्ट्रेलिया
|
DC
|
2024
|
|
महली बियर्डमैन
|
ऑस्ट्रेलिया
|
-
|
-
|
|
स्पेंसर जॉनसन
|
ऑस्ट्रेलिया
|
CSK
|
2026
|
|
जॉनी बेयरस्टो
|
इंग्लैंड
|
MI
|
2025
|
|
सैम बिलिंग्स
|
इंग्लैंड
|
KKR
|
2022
|
|
सनी बेकर
|
इंग्लैंड
|
-
|
-
|
|
टॉम करन
|
इंग्लैंड
|
DC
|
2021
|
|
एडम मिल्ने
|
न्यूजीलैंड
|
RR
|
2026
|
|
बेन सीयर्स
|
न्यूजीलैंड
|
-
|
-
|
|
बेवॉन जैकब्स
|
न्यूजीलैंड
|
-
|
-
|
|
डेरिल मिचेल
|
न्यूजीलैंड
|
CSK
|
2024
|
|
डेवोन कॉनवे
|
न्यूजीलैंड
|
CSK
|
2025
|
|
रचिन रवींद्र
|
न्यूजीलैंड
|
KKR
|
2026
|
|
ट्रेंट बोल्ट
|
न्यूजीलैंड
|
MI
|
2026
|
|
विल ओ’रूर्क
|
न्यूजीलैंड
|
LSG
|
2025
|
|
एनरिक नॉर्खिया
|
दक्षिण अफ्रीका
|
DC
|
2026
|
|
गेराल्ड कोएत्जी
|
दक्षिण अफ्रीका
|
SRH
|
2026
|
|
मथीशा पथिराना
|
श्रीलंका
|
KKR
|
2026
|
|
वानिंदु हसरंगा
|
श्रीलंका
|
LSG
|
2026
|
|
शाई होप
|
वेस्टइंडीज
|
DC
|
2024
|
|
शिमरोन हेटमायर
|
वेस्टइंडीज
|
RR
|
2026
|
कब है IPL 2027 मिनी ऑक्शन
IPL 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में होना तय है। शुरुआती रजिस्टर में 1,220 खिलाड़ी शामिल हैं।
