उत्तर प्रदेश में भारतीय रेलवे के प्रमुख कारखाने कौन-से हैं, जानें यहां

उत्तर प्रदेश में भारतीय रेलवे के कई प्रमुख कारखाने हैं। क्या आप इन सभी कारखानों के बारे में जानते हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

Nov 17, 2026, 10:49 IST
भारतीय रेलवे
भारतीय रेलवे

उत्तर प्रदेश में भारतीय रेलवे का सबसे बड़ा नेटवर्क है। इस कड़ी में यहां कई प्रमुख रेलवे स्टेशन और कारखाने मौजूद हैं। ये रेलवे कारखाने भारतीय रेलवे की रीढ़ कहे जाते हैं, जिनमें रेलवे कोच को तैयार व मरम्मत करने के साथ-साथ रेलवे लोकोमोटिव को आकार दिया जाता है। क्या आप इन सभी कारखानों के बारे में जानते हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

यूपी में भारतीय रेलवे के प्रमुख कारखाने

बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (BLW), वाराणसी

पहले इसका नाम डीजल लोकोमोटिव वर्क्स (DLW) हुआ करता था, जिसे 2020 में इसका नाम बदलकर 'बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (BLW)' कर दिया गया, क्योंकि अब यहां डीजल के बजाय इलेक्ट्रिक इंजनों का निर्माण होता है। इस कारखाने की स्थापना 1961 में हुई थी और पहला इंजन 1964 में बनकर तैयार हुआ था। यहां High Horsepower के 6,000 HP और 12,000 HP तक के इलेक्ट्रिक रेल इंजन जैसे WAP-7 और WAG-9 बनाए जाते हैं। यहां से बने रेल इंजन श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमार, मलेशिया, तंजानिया और अंगोला जैसे कई देशों को निर्यात भी किए जाते हैं।

मॉडर्न कोच फैक्ट्री (MCF), रायबरेली

इस फैक्ट्री की स्थापना2012 में हुई थी, जो कि देश की तीसरी प्रमुख रेल कोच फैक्ट्री है। इससे पहले कपूरथला और चेन्नई में दो फैक्ट्रियां स्थापित थीं। यहां आधुनिक तकनीक वाले LHB यात्री डिब्बे बनाए जाते हैं, जो दुर्घटना की स्थिति में भी एक-दूसरे के ऊपर नहीं चढ़ते। इसके अलावा, यहां तेजस एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, अंत्योदय एक्सप्रेस, दीनदयालु कोच और वंदे भारत / मेट्रो कोचों के हिस्से भी तैयार किए जाते हैं।

रेल कोच नवीनीकरण कारखाना, झांसी

यह भारतीय रेलवे की सबसे आधुनिक वर्कशॉप में से एक है, जहां पुराने यात्री डिब्बों और मालगाड़ी के वैगनों का नवीनीकरण और आधुनिक डिजाइन में बदला जाता है। इसके अलावा झांसी में वैगन रिपेयर वर्कशॉप भी है।

Related Stories

प्रमुख रेलवे वर्कशॉप और अन्य यूनिट्स 

उत्तर प्रदेश में कई प्रमुख कारखानों के अलावा कई यूनिट्स भी हैं, जहां रेलवे से जुड़ा सामान तैयार किया जाता हैः

कारखाना
जिला
उत्पादन
सिग्नल और दूरसंचार कारखाना
गोरखपुर व गाजियाबाद
रेलवे सिग्नलिंग उपकरण, पॉइंट मशीनें और रिले का उत्पादन
लोकोमोटिव और कैरिज वर्कशॉप
चारबाग व आलमबाग (लखनऊ)
रेल इंजनों और यात्री डिब्बों की मरम्मत व ओवरहॉलिंग
मैकेनिकल और वैगन वर्कशॉप
गोरखपुर व इज्जतनगर (बरेली)
मीटर/ब्रॉड गेज डिब्बों और वैगनों का रखरखाव व निर्माण
रेल नीर प्लांट (IRCTC)
अमेठी  और हापुड़
रेल यात्रियों के लिए पैकेज्ड पीने के पानी का उत्पादन
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.