रेलवे में खत्म होगा RAC टिकट सिस्टम ? मंत्रालय कर रहा है समीक्षा
ट्रेन में सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों को झटका लग सकता है। क्योंकि, आने वाले दिनों में रेलवे में RAC टिकट सिस्टम को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है। इसे लेकर रेल मंत्रालय द्वारा समीक्षा की जा रही है।
भारतीय रेलवे में प्रतिदिन करोड़ों यात्री सफर करते हैं, जिनमें कुछ लोगों को तो कंफर्म टिकट मिल जाती है, जबकि कुछ लोग वेटिंग और RAC टिकट के साथ सफर करते हैं। RAC में एक ही सीट को दो यात्रियों को दिया जाता है, जबकि दोनों यात्रियों से ही सीट का पूरा किराया लिया जाता है।
हालांकि, एक ही सीट होने की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस कड़ी में आने वाले दिनों में करोड़ों यात्रियों को झटका लग सकता है, क्योंकि RAC टिकट सिस्टम को खत्म किया जा सकता है। इसे लेकर रेल मंत्रालय द्वारा समीक्षा की जा रही है।
क्या होता है RAC टिकट सिस्टम
RAC टिकट सिस्टम के तहत दो यात्रियों को एक साइड पर लोअर बर्थ दी जाती है। दिन के समय इस बर्थ का इस्तेमाल बैठने के लिए होता है, जबकि रात के समय दोनों यात्रियों को एक ही बर्थ पर सोना पड़ता है। दोनों यात्री ही अपनी टिकट का पूरा किराया देते हैं, जबकि उन्हें सीट आधी मिलती है।
संसदीय समिति ने उठाए हैं सवाल
भारत में आरएसी सिस्टम को लेकर एक संसदीय समिति द्वारा भी सवाल उठाए गए हैं। समिति द्वारा इस व्यवस्था को लेकर समीक्षा करने की सिफारिश की गई है। समिति ने तर्क दिया है कि जब आरएसी टिकट वालों को अलग से बर्थ नहीं मिलती है, तो उनसे कंफर्म टिकट का पूरा पैसा क्यों क्यों लिया जाता है।
समिति की सिफारिश की बाद रेलवे मंत्रालय द्वारा मौजूदा व्यवस्था में बदलाव की संभावनाओं पर गौर कर रहा है। अभी रेलवे की ओर से RAC को खत्म करने को लेकर किसी भी प्रकार की कोई आधिकारिक फैसला नहीं है, जो व्यवस्था है, वह अभी वैसे ही बनी रहेगी।
कब शुरू हुई थी RAC टिकट व्यवस्था
रेलवे में आरएसी टिकट व्यवस्था की शुरुआत उस समय हुई थी, जब रेलवे में टिकटों का आरक्षण मैनुअल तरीके से होता था। क्योंकि, उस समय यदि कोई टिकट कैंसिल होती थी, तो उसका हिसाब रखना मुश्किल होता था। इस वजह से कैंसिल होने वाली सीट का इस्तेमाल करने के लिए RAC व्यवस्था को शुरू किया गया था।
साल 1986 में कंप्यूटर द्वारा आरक्षण व्यवस्था शुरू हुई और बर्थ खाली होने की जानकारी मिलने लगी, जिससे आरएसी वालों को कंफर्म टिकट देना आसान हो गया। हालांकि, आरएसी व्यवस्था को बंद नहीं किया गया।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.