PM Surya Ghar Yojana: 5 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने पर कितना खर्च, कितनी मिलेगी सब्सिडी? ऐसे करें आवेदन

5 किलोवाट सोलर सिस्टम की कीमत सोलर पैनल, इन्वर्टर, इंस्टॉलेशन, स्ट्रक्चर और वेंडर के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। 3 किलोवाट या उससे ज्यादा क्षमता वाले इंस्टॉलेशन पर अधिकतम 78,000 रुपये की सब्सिडी मिल सकती है।

Aug 27, 2026, 12:22 IST
5 किलोवाट लगवाने से पहले ये बात याद रखें
5 किलोवाट लगवाने से पहले ये बात याद रखें

हर महीने बढ़ता बिजली का बिल आपकी जेब पर भारी पड़ रहा है? ऐसे में घर की छत पर सोलर पैनल लगवाना आपके लिए राहत का रास्ता बन सकता है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana) के तहत सरकार रूफटॉप सोलर लगवाने पर सब्सिडी देती है, जिससे शुरुआती खर्च काफी कम हो सकता है। 

यदि आप 5 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगवाने की सोच रहे हैं, तो सबसे बड़ा सवाल यही होगा की कितना खर्च आएगा और सरकार से कितनी मदद मिलेगी? आइए इस योजना की पूरी प्रक्रिया को बिल्कुल आसान भाषा में समझते हैं।

51 लाख से ज्यादा घरों तक पहुंचा योजना का लाभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2024 में PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य देश के 1 करोड़ घरों को रूफटॉप सोलर से जोड़ना है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 51 लाख से ज्यादा घर इस योजना से जुड़ चुके हैं। 

योजना का फायदा सिर्फ सोलर पैनल लगवाने तक सीमित नहीं है। घर में सोलर बिजली बनने से बिजली के बिल में भी काफी बचत हो सकती है।

5 किलोवाट के सोलर सिस्टम पर कितनी सब्सिडी?

केंद्र सरकार सोलर सिस्टम की क्षमता के हिसाब से सब्सिडी देती है। मौजूदा प्रावधान के अनुसार:

1 किलोवाट: 30,000 रुपये तक

2 किलोवाट: 60,000 रुपये तक

3 किलोवाट या उससे ज्यादा: अधिकतम 78000 रुपये

यानी यदि आप 5 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगवाते हैं, तो केंद्र सरकार की तरफ से अधिकतम 78000 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। 5 किलोवाट सिस्टम के लिए भी केंद्र की सब्सिडी 78,000 रुपये से ज्यादा नहीं होगी। 

5 किलोवाट पैनल लगवाने में कितना खर्च आएगा?

इसका कोई एक फिक्स आंकड़ा नहीं है। 5 किलोवाट सोलर सिस्टम की कीमत सोलर पैनल, इन्वर्टर, इंस्टॉलेशन, स्ट्रक्चर और वेंडर के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।

इसलिए सिस्टम लगवाने से पहले योजना के तहत सूचीबद्ध वेंडर से कीमत और इंस्टॉलेशन की पूरी जानकारी लेना बेहतर है। इसके बाद पात्र सब्सिडी घटने पर आपकी जेब से होने वाला खर्च तय होगा।

कुछ राज्यों में मिलती है अतिरिक्त मदद

अच्छी बात यह है कि कुछ राज्य सरकारें केंद्र की सब्सिडी के अलावा अपनी तरफ से भी अतिरिक्त सहायता देती हैं।

जैसे, उत्तर प्रदेश में पात्र लाभार्थियों को 3 किलोवाट (KW) या उससे ज्यादा क्षमता के सोलर सिस्टम पर 30000 रुपये की अतिरिक्त सहायता का प्रावधान बताया गया है। यानी पात्र लाभार्थी को केंद्र और राज्य की सहायता मिलाकर कुल 1.08 लाख रुपये तक का फायदा हो सकता है।

हालांकि, राज्य सरकार की अतिरिक्त सब्सिडी और उसके नियम हर राज्य में अलग हो सकते हैं। ऐसे में आप अपने राज्य की योजना के अनुसार इसका लाभ उठा सकते है।

घर बैठे ऐसे करें आवेदन

PM Surya Ghar Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल पीएम सूर्य घर पोर्टल पर जाएं और नीचे बताये गए स्टेप को फॉलो करें।

यहां बताया गया स्टेप आपका काम कर देगा आसान

  1. ‘Apply for Rooftop Solar’ पर क्लिक करें।

  2. अपना राज्य और बिजली वितरण कंपनी (DISCOM) चुनें।

  3. उपभोक्ता नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करें।

  4. लॉगिन करके रूफटॉप सोलर के लिए आवेदन करें।

  5. DISCOM से मंजूरी मिलने के बाद रजिस्टर्ड वेंडर से सिस्टम लगवाएं।

  6. इंस्टॉलेशन के बाद नेट मीटर के लिए आवेदन करें।

  7. जांच और कमीशनिंग सर्टिफिकेट जारी होने के बाद पोर्टल पर बैंक खाते की जानकारी और कैंसिल चेक जमा करें।

  8. प्रक्रिया पूरी होने पर पात्र सब्सिडी बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी।

5 किलोवाट लगवाने से पहले ये बात याद रखें

यदि आपकी जरूरत 5 किलोवाट की है, तो सिस्टम लगवाया जा सकता है, लेकिन केंद्र की अधिकतम सब्सिडी ₹78,000 ही रहेगी। इसलिए ज्यादा क्षमता का सिस्टम लगवाने का मतलब यह नहीं है कि केंद्र से मिलने वाली सब्सिडी भी उसी अनुपात में बढ़ जाएगी। 

PM सूर्य घर मोबाइल ऐप भी है काम का 

पीएम सूर्य-घर योजना से जुड़ी हर एक अपडेट आप पीएमसूर्य घर (PM-SURYA GHAR) देख सकते है साथ ही अपने आवेदन को भी ट्रैक कर सकते है, इसे ऐप को एमईआईटीवाई, भारत सरकार द्वारा संचालित किया जाता है।

Chandra Grahan 2026: 28 अगस्त का चंद्र ग्रहण साल का आखिरी या इसके बाद कोई और भी? जानें यहां

Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Just Now

Result Updates