उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ की माता का निधन, पौड़ी में ली अंतिम सांस

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता ने अपने पैतृक निवास पर 20 नवंबर, 2026 को अंतिम सांस ली। पौड़ी के SSP सर्वेश कुमार द्वारा यह जानकारी दी गई।  

Nov 20, 2026, 12:45 IST
योगी आदित्यनाथ की माता का निधन
योगी आदित्यनाथ की माता का निधन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन हो गया है। उन्होंने पौड़ी स्थित अपने पैतृक निवास पर 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनकी माता के निधन की जानकारी SSP सर्वेश कुमार द्वारा दी गई है। वहीं, जिलाधिकारी द्वारा भी निधन की पुष्टि की गई है। जानकारी के मुताबिक, पौड़ी के पचूर गांव में CM योगी की माता जी ने अंतिम सांस ली। योगी के परिवार में सात भाई-बहन हैं। इनमें योगी चार भाइयों और तीन बहनों में दूसरे नंबर पर हैं। आपको बता दें कि योगी का पूरा परिवार उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पचूर गांव में ही रहता है। उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट वन विभाग में फॉरेस्ट रेंजर हुआ करते थे, जिनका अप्रैल, 2020 को निधन हो गया था।


Related Stories

Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.