वाराणसी जिले में विधानसभा की कुल कितनी सीटें? देखें सभी के नाम

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में विधानसभा की कुल 8 सीटें हैं। इनमें पिंडरा, अजगरा, शिवपुर, रोहनिया, वाराणसी उत्तरी, वाराणसी दक्षिणी, वाराणसी कैंट और सेवापुरी शामिल हैं। इनमें अजगरा सीट अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित है।

Nov 13, 2026, 14:10 IST
वाराणसी में विधानसभा की कुल कितनी सीटें?
वाराणसी में विधानसभा की कुल कितनी सीटें?

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक हलचल धीरे-धीरे तेज होने लगी है। प्रदेश की सियासत में वाराणसी हमेशा से महत्वपूर्ण रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के चलते यहां के चुनावी समीकरणों पर न सिर्फ यूपी, बल्कि देशभर की नजर रहती है। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले यह जानना जरूरी है कि वाराणसी जिले में विधानसभा की कुल कितनी सीटें हैं? इन सीटों के नाम क्या हैं और पिछले चुनाव में किस पार्टी का प्रदर्शन कैसा रहा था, चलिए देखते हैं।  

वाराणसी में विधानसभा की कुल कितनी सीटें?

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में विधानसभा की कुल 8 सीटें हैं। इन सभी निर्वाचन क्षेत्रों से जनता अपने प्रतिनिधि यानी विधायक का चुनाव करती है। ये विधायक उत्तर प्रदेश विधानसभा में अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं और मुद्दों को उठाते हैं।

इन आठ सीटों में सात जनरल कैटेगरी की हैं, जबकि एक सीट अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित है। 

Related Stories

वाराणसी की सभी 8 विधानसभा सीटों के नाम 

वाराणसी जिले की सभी 8 विधानसभा सीटों के नाम और उनके निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक इस प्रकार हैं:

1. पिंडरा (384) सामान्य

2. अजगरा (385)SC आरक्षित

3. शिवपुर (386) सामान्य

4. रोहनिया (387) सामान्य

5. वाराणसी उत्तरी (388) सामान्य

6. वाराणसी दक्षिणी (389) सामान्य

7. वाराणसी कैंट (390) सामान्य

8. सेवापुरी (391) सामान्य

इनमें अजगरा विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। बाकी 7 सीटों पर सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार चुनाव लड़ सकते हैं।

2022 के विधानसभा चुनाव में कैसा रहा था प्रदर्शन?

वाराणसी जिले की सभी 8 विधानसभा सीटों पर 2022 में हुए चुनाव के नतीजे भाजपा के पक्ष में रहे थे। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इनमें से सात सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि एक सीट उसके सहयोगी दल अपना दल (सोनेलाल) के खाते में गई थी।

इस तरह 2022 के चुनाव में वाराणसी जिले की सभी 8 सीटों पर भाजपा और उसके सहयोगी दल का कब्जा रहा था। अब देखना होगा कि आगामी चुनाव में राजनीतिक दल अपने पुराने प्रदर्शन को दोहरा पाते हैं या जिले के चुनावी समीकरणों में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। 

2027 के विधानसभा चुनाव पर क्यों रहेगी नजर?

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर वाराणसी एक बार फिर चर्चा के केंद्र में रहने वाला है। जिले की 8 सीटों पर अलग-अलग राजनीतिक दलों की रणनीति, उम्मीदवारों का चयन और स्थानीय मुद्दे चुनावी नतीजों को प्रभावित कर सकते हैं।

वाराणसी की शहरी सीटों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की विधानसभा सीटों पर भी मुकाबला दिलचस्प रहने की संभावना है। भाजपा के सामने अपना पिछला प्रदर्शन बरकरार रखने की चुनौती होगी, जबकि विपक्षी जिले में अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेंगे। 

वाराणसी की विधानसभा सीटों से जुड़े FAQs

सवाल: वाराणसी जिले में विधानसभा की कुल कितनी सीटें हैं?

जवाब: वाराणसी जिले में विधानसभा की कुल 8 सीटें हैं।

सवाल: वाराणसी की कौन-सी विधानसभा सीट SC के लिए आरक्षित है?

जवाब: अजगरा विधानसभा सीट अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित है।

सवाल:  2022 के विधानसभा चुनाव में वाराणसी में किस पार्टी ने सबसे ज्यादा सीटें जीती थीं?

जवाब: भाजपा ने सात सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि एक सीट अपना दल (सोनेलाल) ने जीती थी।

Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.