Vishwakarma Puja 2026: क्या विश्वकर्मा पूजा पर बंद रहेंगे बैंक? जानें अपने राज्य में छुट्टियों का स्टेट्स

Bank Holiday on Vishwakarma Puja 2026:17 सितंबर 2026 को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर देश के ज्यादातर राज्यों जैसे यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र आदि में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। केवल बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम और ओडिशा जैसे पूर्वी राज्यों में स्थानीय अवकाश के कारण बैंक बंद रह सकते हैं। बैंक बंद रहने पर भी UPI, ATM और नेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी। 

Sep 16, 2026, 13:15 IST
Vishwakarma Puja 2026 Bank Holiday
Vishwakarma Puja 2026 Bank Holiday

Vishwakarma Puja 2026 Bank Holiday: हर साल 17 सितंबर को देशभर में विश्वकर्मा पूजा (Vishwakarma Jayanti) का त्योहार बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर कारखानों, औद्योगिक इकाइयों, दुकानों और सभी संस्थानों में देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है। साथ ही, औजारों व मशीनों को भी पूरी श्रद्धा के साथ पूजा जाता है।

इस पावन अवसर पर बैंक ग्राहकों और छात्रों के मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या 17 सितंबर को बैंकों में छुट्टी रहेगी या नहीं? 

RBI Bank Holiday Calendar

हम आपरो बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी ऑफिशियल बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, विश्वकर्मा पूजा पूरे देश में एक साथ राष्ट्रीय अवकाश (Gazetted National Holiday) नहीं होती है। ऐसे में ज्यादातर राज्यों और शहरों में बैंक सामान्य रूप से ही खुले रहेंगे और रोजाना की तरह बैंकिंग कामकाज को करते रहेंगे। 

यानी इसका सीधा अर्थ यह है कि आज यानी 17 सितंबर 2026 को देश के सभी राज्यों में बैंक बंद नहीं रहेंगे, बल्कि कुछ चुनिंदा पूर्वी राज्यों में ही बैंकों की छुट्टी रहेगी, जबकि अन्य राज्यों में कामकाज सामान्य दिनों की तरह जारी रहेगा।

Vishwakarma Puja 2026: State-Wise बैंक छुट्टियों का Status

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अलग-अलग राज्यों के स्थानीय त्योहारों और महत्व को ध्यान में रखते हुए छुट्टियों की लिस्ट को तैयार करता है। जानिए 17 सितंबर 2026 को आपके राज्य में बैंकों की क्या स्थिति रहेगी या नहीं। 

राज्य / केंद्र शासित प्रदेश
बैंक छुट्टी की स्थिति
डिटेल्स 
पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, असम, ओडिशा, त्रिपुरा
बंद रहेंगे 
राज्य सरकार द्वारा घोषित राजपत्रित/क्षेत्रीय बैंक छुट्टी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा
खुले रहेंगे 
सामान्य कार्यदिवस 
गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़
खुले रहेंगे 
राष्ट्रीय छुट्टी न होने के कारण शाखाएं खुली रहेंगी
दक्षिण भारतीय राज्य (कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना)
खुले रहेंगे 
नियमित रूप से बैंकिंग कामकाज जारी रहेगा

किन राज्यों में खुले रहेंगे बैंक?

17 सितंबर को लगभग सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक रोज की तरह ही खुले रहेंगे। ग्राहक अपनी नजदीकी बैंक शाखा में जाकर कैश जमा-निकासी, चेक से जुड़े काम, पासबुक अपडेट और अन्य बैंकिंग सेवाएं आराम से प्राप्त कर सकते हैं। 

बैंक कहां- कहां रहेंगे बंद?

आज यानी 17 सितंबर 2026 को Vishwakarma Puja 2026 के कारण RBI ने बैंक छुट्टी कैलेंडर में किसी प्रमुख राज्य के लिए ऐसी छुट्टी दर्ज नहीं की है, जिसके चलते आज बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। यानी आज कोई भी और किसी भी तरह की ऑफिशियल छुट्टी नहीं है। 

क्या ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी जारी?

बैंक शाखाएं खुली रहने के साथ-साथ ग्राहक सामान्य तौर पर ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं जैसे UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM आदि डिजिटल सेवाओं को भी इस्तेमाल आराम से कर सकेंगे। 

विश्वकर्मा पूजा, 17 सितंबर को ही मनाई जाती है?

हिंदू कैलेंडर के अधिकांश त्योहार चंद्र कैलेंडर (Lunar Calendar) पर आधारित होते हैं। साथ ही, उनकी डेट्स हर साल बदलती रहती हैं।

विश्वकर्मा पूजा सूर्य के कन्या संक्रांति (Kanya Sankranti) में प्रवेश करने के दिन मनाई जाती है, जो कि सौर कैलेंडर (Solar Calendar) पर आधारित होता है। यही कारण है कि यह पर्व हर साल मुख्य रूप से 17 सितंबर 2026 को ही मनाई जाती है। 

अगली बैंक छुट्टी कब है? When is the next bank holiday?

क्या आप जानते हैं Bank Holiday 2026 अगली कब है? जी हां, 21 सितंबर को बाबा रामदेव जयंती मनाई जाती है। इस दिन राजस्थान राज्य में सोमवार, 21 सितंबर को बैंकों को बंद कर दिया जाता है। यह एक क्षेत्रीय उत्सव है, इसलिए इसका असर भारत भर में स्थित बैंकों की शाखाओं पर नहीं पड़ेगा। ग्राहकों को अपने स्थानीय बैंकिंग छुट्टी कैलेंडर की जानकारी लेनी चाहिए।

यहां भी पढ़े: दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 100+ स्पेशल ट्रेनें, देखें रूट और टाइम-टेबल

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Just Now

Result Updates