अर्थशास्त्र की दुनिया में हमें कई प्रकार के टैक्स सुनने को मिलते हैं। इनमें से एक Windfall Tax होता है। क्या आपने इस टैक्स के बारे में सुना है या फिर पढ़ा है? क्या आर जानते हैं कि यह टैक्स किसे देना होता है? क्या यह टैक्स किसी व्यक्ति को देना होता है या फिर किसी कंपनी को देना होता है? यदि आप भी इन सभी सवालों का जवाब नहीं जानते हैं, तो अपने इस लेख में हम इन सभी सवालों का जवाब जानेंगे। क्योंकि, जब भी पेट्रोल या डीजल के दामों में अचानक वृद्धि होती है, तो ऐसी स्थिति में विंदफॉल टैक्स का जिक्र जरूर होता है।
क्या होता है विंदफॉल टैक्स
Windfall Tax को अप्रत्याशित लाभ कर भी बोलते हैं, जो कि सरकार द्वारा किसी विशेष उद्योग या कंपनी पर लगाया जाने वाला एक एकमुश्त विशेष टैक्स होता है। यह टैक्स तब लगाया जाता है, जब कंपनियों को अपनी किसी नई तकनीक, अतिरिक्त निवेश या स्किल के कारण नहीं, बल्कि अचानक बदली बाहरी परिस्थितियों जैसे वैश्विक युद्ध, महामारी या आपूर्ति संकट के कारण असामान्य रूप से बहुत अधिक मुनाफा होता है।
Related Stories
क्या होता है 'विंदफॉल प्रॉफिट'
जब किसी चीज की वैश्विक कीमतों में अचानक भारी उछाल आता है, तो उस चीज का उत्पादन या निर्यात करने वाली कंपनियों को बिना किसी अतिरिक्त लागत के बहुत बड़ा मुनाफा होने लगता है। अर्थशास्त्र की भाषा में इसे 'विंदफॉल प्रॉफिट' कहा जाता है। यह मुनाफा सामान्य कमर्शियल गतिविधियों के बजाय बाहरी कारण से होता है, इसलिए सरकारें इस एडिशनल मुनाफे का एक हिस्सा कर के रूप में वसूलने के लिए विंदफॉल टैक्स लागू करती हैं।
सरकारें विंदफॉल टैक्स क्यों लगाती हैं?
-संकट या महंगाई के समय सरकार को आम जनता को सब्सिडी या कर कटौती देने के लिए एडिशनल पैसे की जरूरत होती है, जिसकी भरपाई इस टैक्स से की जाती है।
-जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम बहुत अधिक होते हैं, तो कंपनियां घरेलू बाजार में माल बेचने के बजाय सारा उत्पाद एक्सपोर्ट करने लगती हैं। इंपोर्ट पर विंदफॉल टैक्स लगाने से देश के अंदर उस चीज की कमी रुकती है।
-आम उपभोक्ता जहां महंगाई की मार झेल रहा होता है, वहीं कुछ चुनिंदा कंपनियां बहुत प्रोफिट कमाती हैं। यह टैक्स इकोनॉमिकल बैलेंस बनाए रखने का माध्यम बनता है।
भारत में विंदफॉल टैक्स का प्रमुख उदाहरण
2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें आसमान छूने लगी थीं। भारतीय तेल रिफाइनरियों ने सस्ते रूसी कच्चे तेल को खरीदकर और उसे रिफाइन करके यूरोप व अन्य देशों को ऊंचे दामों पर एक्सपोर्ट कर भारी मुनाफा कमाया था।
इस मुनाफे को कंट्रोल करने और देश में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता बनाए रखने के लिए भारत सरकार ने 1 जुलाई 2022 को घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल और पेट्रोल, डीजल व विमान ईंधन के निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (SAED) के रूप में विंदफॉल टैक्स लागू किया था।
