दुनिया का इकलौता देश, जिसकी हैं 3 राजधानियां, जानें यहां

दुनिया में आपने अलग-अलग देशों और उनकी राजधानियों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा देश भी है, जिसकी एक या दो नहीं, बल्कि 3 राजधानियां हैं। कौन-सा है यह देश, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें। 

Oct 9, 2026, 10:58 IST
तीन राजधानियों वाला देश
तीन राजधानियों वाला देश

दुनिया में कुल 195 देश हैं, जिनमें 193 देश संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य हैं। वहीं, 2 गैर-सदस्य देश हैं। आपने दुनिया के अलग-अलग देशों और उनकी राजधानियों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दुनिया का इकलौता देश कौन-सा है, जिसकी एक यो दो नहीं, बल्कि 3 राजधानियां हैं? यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

3 राजधानियां वाला देश कौन-सा है

अब हम 3 राजधानियों वाले देश के बारे में जान लेते हैं। आपको बता दें कि दुनिया में दक्षिण अफ्रीका ही एकमात्र ऐसा देश है, जिसकी 3 आधिकारिक राजधानियां हैं। दक्षिण अफ्रीका ने सरकार के तीनों प्रमुख अंगों-कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका को तीन अलग-अलग शहरों में बांट रखा है।

कौन-कौन-सी हैं 3 राजधानियां

अब हम दक्षिण अफ्रीका की तीनों राजधानियों के बारे में विस्तार से जान लेते हैंः

शहर का नाम
राजधानी का प्रकार
क्यों है खास
प्रिटोरिया
कार्यकारी राजधानी
यहां देश के राष्ट्रपति का कार्यालय, मंत्रिमंडल और विदेशी दूतावास स्थित हैं।
केपटाउन
विधायी राजधानी
यहां देश की संसद स्थित है, जहां कानून और नीतियां बनाई जाती हैं।
ब्लोमफोंटेन
न्यायिक राजधानी
यहां देश का सर्वोच्च अपील न्यायलय स्थित है।

दक्षिण अफ्रीका का सबसे बड़ा शहर

दक्षिण अफ्रीका का सबसे बड़ा शहर और आर्थिक केंद्र जोहान्सबर्गहै, जहां देश की संवैधानिक अदालत स्थित है, लेकिन यह औपचारिक रूप से राजधानी नहीं है।

दक्षिण अफ्रीका की 3 राजधानियां क्यों हैं? 

इस अनूठे कारण की शुरुआत 1910 में दक्षिण अफ्रीकी संघ के गठन के समय हुई थी। 1910 से पहले यह क्षेत्र चार अलग-अलग आजाद कॉलोनियों में बंटा हुआ था-केप कॉलोनी, नटाल, ट्रांसवाल, और ऑरेंज रिवर कॉलोनी। जब इन चारों को मिलाकर एक देश बनाने की बात आई, तो इस बात पर विवाद छिड़ गया कि राजधानी किसे बनाया जाए।

कोई भी प्रांत अपनी शक्ति दूसरे को सौंपने को तैयार नहीं था। विवाद को सुलझाने के लिए नेताओं ने सरकार की शक्तियों को तीन प्रमुख राज्यों में बराबर बांटने का फैसला किया और इस प्रकार 3 राजधानियों को अलग-अलग शक्तियां दी गईंः

-ट्रांसवाल (प्रिटोरिया) को कार्यपालिका दी गई।

-केप कॉलोनी (केपटाउन) को संसद दी गई।

-ऑरेंज फ्री स्टेट (ब्लोमफोंटेन) को न्यायपालिका सौंपी गई।

ऐसे देश जिनकी 1 से अधिक राजधानियां हैं

-बोलीविया: इसकी 2 राजधानियां हैं-सुकरे(संवैधानिक व न्यायिक) और ला पाज (कार्यकारी व विधायी)।

-नेदरलैंड्स: आधिकारिक राजधानी एम्स्टर्डम है, जबकि सरकार और राजभवन द हेग में स्थित हैं।

-श्रीलंका:श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे (प्रशासनिक) और कोलंबो।

Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Just Now

Result Updates