World Cup 2027: वर्ल्ड कप के लिए इन 10 टीमों का स्थान पक्का, वेस्टइंडीज समेत इन टीमों पर मंडराया खतरा

World Cup 2027: अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ शानदार जीत के साथ 2027 वर्ल्ड कप में सीधे प्रवेश कर अपनी जगह पक्की कर ली, जबकि दो बार की विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज इस बार सीधे वर्ल्ड कप में जगह बनाने से चूक गई।

Aug 11, 2026, 16:18 IST
वेस्टइंडीज को फिर देना होगा क्वालीफायर का इम्तिहान
वेस्टइंडीज को फिर देना होगा क्वालीफायर का इम्तिहान

ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर तस्वीर अब काफी हद तक साफ हो गई है। आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 3 विकेट से जीत दर्ज करते ही अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप का सीधा टिकट हासिल कर लिया। इसके साथ ही वह टूर्नामेंट के लिए सीधे क्वालीफाई करने वाली 10वीं टीम बन गई है।

अफगानिस्तान की इस जीत से एक तरफ टीम के फैंस को बड़ी खुशी मिली है, तो दूसरी तरफ वेस्टइंडीज जैसी दिग्गज टीमों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब उन्हें वर्ल्ड कप में पहुंचने के लिए क्वालीफायर का रास्ता तय करना होगा।

अफगानिस्तान ने जीत के साथ पक्की की जगह 

आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में अफगानिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। इस जीत के साथ टीम ने 2027 वर्ल्ड कप में सीधे प्रवेश की अपनी जगह पक्की कर ली।

यानी अब अफगानिस्तान को वर्ल्ड कप में पहुंचने के लिए क्वालीफायर मुकाबलों में उतरने की जरूरत नहीं होगी। टीम सीधे टूर्नामेंट के मुख्य दौर में खेलेगी।

2027 वर्ल्ड कप के लिए ये 10 टीमें पक्की

अफगानिस्तान के क्वालीफाई करने के साथ ही सीधे प्रवेश पाने वाली 10 टीमों की सूची पूरी हो गई है। मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के अलावा भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान ने अपनी जगह पक्की कर ली है।

सीधे क्वालीफाई करने वाली 10 टीमें

दक्षिण अफ्रीका

जिम्बाब्वे

भारत

ऑस्ट्रेलिया

न्यूजीलैंड

पाकिस्तान

इंग्लैंड

श्रीलंका

बांग्लादेश 

अफगानिस्तान

वेस्टइंडीज को फिर देना होगा क्वालीफायर का इम्तिहान

दो बार की विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज इस बार सीधे वर्ल्ड कप में जगह बनाने से चूक गई है। अब टीम को मुख्य टूर्नामेंट में पहुंचने के लिए क्वालीफायर मुकाबले खेलने होंगे।

वेस्टइंडीज के लिए यह स्थिति इसलिए भी चिंता बढ़ाने वाली है क्योंकि टीम लगातार तीसरी बार वर्ल्ड कप क्वालीफायर खेलने की स्थिति में पहुंच गई है। ऐसे में उसके सामने हर मुकाबला करो या मरो जैसा होगा। 

आयरलैंड-नीदरलैंड्स की भी सीधी एंट्री नहीं 

वेस्टइंडीज के अलावा आयरलैंड और नीदरलैंड्स भी सीधे क्वालीफाई नहीं कर सके हैं। अब इन टीमों को क्वालीफायर टूर्नामेंट में अपना दम दिखाना होगा।

क्वालीफायर में एसोसिएट देशों की टीमें भी चुनौती पेश करेंगी। ऐसे में यहां मुकाबला काफी कड़ा होने वाला है और किसी भी टीम के लिए गलती की गुंजाइश बेहद कम रहेगी।

4 टीमों के पास अभी भी वर्ल्ड कप का टिकट

2027 का वनडे वर्ल्ड कप कुल 14 टीमों के बीच खेला जाएगा। 10 टीमों की जगह पक्की हो चुकी है, जबकि चार स्थान अभी खाली हैं। 

इन चार जगहों के लिए वर्ल्ड कप क्वालीफायर टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। वेस्टइंडीज, आयरलैंड और नीदरलैंड्स समेत कई टीमें इन चार टिकटों के लिए मैदान में उतरेंगी।

अब नजर इस बात पर होगी कि क्वालीफायर की इस बड़ी परीक्षा में कौन सी चार टीमें बाजी मारती हैं और दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे व नामीबिया में होने वाले वर्ल्ड कप 2027 के मुख्य दौर में पहुंचती हैं।

Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Just Now

Result Updates