सबसे कम उम्र में ICC ट्रॉफी जीतने वाले भारतीय कौन है? लिस्ट में विराट चौथे नंबर पर

सबसे कम उम्र में ICC ट्रॉफी जीतने वाले भारतीय का रिकार्ड पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। रोहित शर्मा साल 2007 की आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के समय 20 साल और 147 दिन के थे, जहां भारत ने टाइटल अपने नाम किया था।   

Sep 24, 2026, 13:59 IST
लिस्ट में विराट कोहली चौथे नंबर पर
लिस्ट में विराट कोहली चौथे नंबर पर

भारत के लिए सबसे कम उम्र में आईसीसी ट्रॉफी जीतने का रिकार्ड दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा के नाम दर्ज है, जिन्होंने 20 साल और 147 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था। रोहित शर्मा साल 2007 की आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम का हिस्सा थे। भारत ने लंबे समय से आईसीसी ट्रॉफी न जीत पाने के सूखे को समाप्त किया था, जहां एमएस धोनी टीम के कप्तान थे। यहां हम ऐसे ही भारतीय खिलाड़ियों की बात करने जा रहे है जिन्होंने सबसे कम उम्र में यह रिकार्ड अपने नाम किया है। 

19 साल पहले भारत ने जीता था टाइटल

एमएस धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम आज ही के दिन यानी 24 सितंबर को साल 2007 में पहले T20 विश्व कप का विजेता बनी थी, जिसका आयोजन दक्षिण अफ्रीका में किया गया था। इस टीम की बात करें तो टीम में रोहित शर्मा, आरपी सिंह, रॉबिन उथप्पा जैसे कई युवा खिलाड़ी शामिल थे।  

यह वर्ल्ड कप इसलिए भी भारत के लिए खास था क्योंकि भारतीय टीम ने फाइनल में पाकिस्तानी टीम को मात देते हुए टाइटल पर कब्जा किया था। 

सबसे कम उम्र में ICC ट्रॉफी जीतने वाले भारतीय

सबसे कम उम्र में आईसीसी ट्रॉफी जीतने का रिकार्ड टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम दर्ज है, उस समय उनकी उम्र 20 साल और 147 दिन थी। जिसके बाद उनका नाम भारतीय क्रिकेट इतिहास के रिकार्ड में दर्ज हो गया। इस लिस्ट में पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह दूसरे स्थान पर है।  

वर्ल्ड कप में कैसा था रोहित शर्मा का प्रदर्शन

हिटमैन रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना डेब्यू किया था लेकिन उनको बल्लेबाजी का मौका नहीं मिल था। उसके बाद रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 40 गेंदों पर 50 जड़े थे। वहीं फाइनल मुकाबले में हिटमैन ने 16 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाए थे।   

लिस्ट में विराट कोहली चौथे नंबर पर

सबसे कम उम्र की इस रिकार्ड लिस्ट में दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली का भी नाम शामिल है, जो साल 2011 की वनडे वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम का हिस्सा थे। उस समय विराट की उम्र 22 साल 148 दिन थी। 

सबसे कम उम्र में ICC ट्रॉफी जीतने वाले भारतीय

इस लिस्ट में रोहित शर्मा के बाद पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह का नाम शामिल है, जो वर्तमान में सीनियर मेंस सिलेक्शन कमेटी के सदस्य है। यहां लिस्ट में और भी नाम शामिल है, जिसे आप यहां देख सकते है- 

खिलाड़ी 
ट्रॉफी जीतने के समय उम्र 
जीता गया टूर्नामेंट
रोहित शर्मा
20 साल, 147 दिन
ICC T20 वर्ल्ड कप 2007
आरपी सिंह
21 साल, 292 दिन
ICC T20 वर्ल्ड कप 2007
रॉबिन उथप्पा 
21 साल, 317 दिन
ICC T20 वर्ल्ड कप 2007
विराट कोहली
22 साल, 148 दिन
ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011
इरफान पठान
22 साल, 332 दिन
ICC T20 वर्ल्ड कप 2007
तिलक वर्मा 
23 साल, 120 दिन
ICC T20 वर्ल्ड कप 2026

लिस्ट में तिलक वर्मा का भी नाम शामिल

दिग्गजों की इस लिस्ट में युवा बल्लेबाज और भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा का भी नाम शामिल है, जो ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान 23 साल, 120 दिन के थे, जहां भारत सूर्य कुमार यादव की अगुवाई में चैंपियन बना था।

Asian Games 2026: टीम इंडिया कब और किसके खिलाफ करेगी अपने अभियान का आगाज, देखें पूरा शेड्यूल

 
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Just Now

Result Updates