भारत के राष्ट्रपति की सूची
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 52 में राष्ट्रपति के पद के बारे में वर्णन किया गया है| भारत के राष्ट्रपति राज्यों के प्रमुख और भारत के प्रथम नागरिक होते हैं| राष्ट्रपति भारतीय सशस्त्र बलों के सर्वोच्च सेनापति भी होते हैं| वर्ष 1950 में राष्ट्रपति पद की शुरूआत के बाद से अब तक भारत में 13 राष्ट्रपति हो चुके हैं| डॉ राजेन्द्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति थे|
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 52 में राष्ट्रपति के पद के बारे में वर्णन किया गया है| भारत के राष्ट्रपति राज्यों के प्रमुख और भारत के प्रथम नागरिक होते हैं| राष्ट्रपति भारतीय सशस्त्र बलों के सर्वोच्च सेनापति भी होते हैं| वर्ष 1950 में राष्ट्रपति पद की शुरूआत के बाद से अब तक भारत में 13 राष्ट्रपति हो चुके हैं| डॉ राजेन्द्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति थे|
संवैधानिक प्रावधान:
भारत में संघ की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित की गई है|
स्थान: भारत में राष्ट्रपति सरकार की संसदीय प्रणाली का संवैधानिक प्रमुख है। वह देश का प्रतिनिधित्व करता है, लेकिन उस पर शासन नहीं करता है| शासन करने की वास्तविक शक्ति मंत्रिपरिषद में निहित है।
चुनाव: भारत में राष्ट्रपति का चुनाव (i) संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य (ii) राज्य विधानमंडल के निर्वाचित सदस्य एवं (iii) दिल्ली और पुदुचेरी विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्यों (1992 में 70वें संशोधन अधिनियम द्वारा जोड़ा गया) द्वारा एकल संक्रमणीय मत प्रणाली द्वारा किया जाता है|
कार्यकाल: भारत में राष्ट्रपति का कार्यकाल पांच वर्ष का होता है लेकिन उसे पुनः चुनाव लड़ने की पात्रता प्राप्त है और वह अनगिनत बार इस पद को धारण कर सकता है|
पदच्युति: भारतीय संविधान के अनुच्छेद 61 के अनुसार संविधान का उल्लंघन करने पर राष्ट्रपति को महाभियोग द्वारा अपने कार्यकाल की समाप्ति से पहले पद से हटाया जा सकता है। यह महाभियोग संसद के किसी भी सदन में लाया जाया जा सकता है।
भारत के राष्ट्रपति की सूची
| क्र.सं. | नाम | कार्यकाल | टिप्पणी |
|---|---|---|---|
| 1. | डॉ. राजेंद्र प्रसाद | 26 जनवरी 1950 से 12 मई 1962 | पहले राष्ट्रपति, सबसे लंबा कार्यकाल (12 वर्ष) |
| 2. | डॉ. एस राधाकृष्णन | 13 मई 1962 से 13 मई 1967 | पहले दक्षिण भारतीय राष्ट्रपति,उनके जन्मदिवस (5 सितम्बर) को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है| |
| 3. | डॉ. जाकिर हुसैन | 13 मई 1967 से 3 मई 1969 | सबसे छोटे कार्यकाल वाले राष्ट्रपति, पहले मुस्लिम राष्ट्रपति, अपने कार्यकाल के दौरान मरने वाले पहले राष्ट्रपति |
| 4. | वराहगिरि वेंकटगिरि | 3 मई 1969 से 20 जुलाई 1969 | भारत के पहले कार्यवाहक राष्ट्रपति |
|
| मोहम्मद हिदायतुल्ला | 20 जुलाई 1969 से 24 अगस्त 1969 | भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया एवं उन्हें “आर्डर ऑफ ब्रिटिश एम्पायर” सम्मान से नवाजा गया था| |
|
| वराहगिरि वेंकटगिरि | 24 अगस्त 1969 से 24 अगस्त 1974 | गिरि एकमात्र व्यक्ति है जिन्होंने राष्ट्रपति और कार्यवाहक राष्ट्रपति दोनों के रूप में कार्य किया| |
| 5. | फखरुद्दीन अली अहमद | 24 अगस्त 1974 से 11 फरवरी 1977 | दूसरे भारतीय राष्ट्रपति जिनका निधन अपने कार्यकाल के दौरान हुआ| |
|
| बसप्पा दनप्पा जत्ती | 11 फरवरी 1977 से 25 जुलाई 1977 | फखरुद्दीन अली अहमद के निधन के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया| |
| 6. | नीलम संजीव रेड्डी | 25 जुलाई 1977 से 25 जुलाई 1982 | 64 वर्ष की आयु में पद ग्रहण करने वाले सबसे युवा राष्ट्रपति |
| 7. | ज्ञानी जैल सिंह | 25 जुलाई 1982 से 25 जुलाई 1987 | पहले सिक्ख राष्ट्रपति |
| 8. | रामास्वामी वेंकटरमण
| 25 जुलाई 1987 से 25 जुलाई 1992 | 76 वर्ष की आयु में पद ग्रहण करने वाले सबसे वृद्ध राष्ट्रपति |
| 9. | शंकर दयाल शर्मा | 25 जुलाई 1992 से 25 जुलाई 1997 | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर भी रहे| |
| 10. | कोचेरिल रमण नारायणन | 25 जुलाई 1997 से 25 जुलाई 2002 | वे भारत के पहले दलित राष्ट्रपति थे| |
| 11. | ए. पी. जे. अब्दुल कलाम | 25 जुलाई 2002 से 25 जुलाई 2007 | वे भारत के राष्ट्रपति बनने वाले पहले वैज्ञानिक थे एवं पहले मुस्लिम राष्ट्रपति थे जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया| |
| 12. | प्रतिभा पाटिल | 25 जुलाई 2007 से 25 जुलाई 2012 | भारत की पहली महिला राष्ट्रपति |
| 13. | प्रणव मुखर्जी | 25 जुलाई 2012 से अब तक | विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री एवं योजना आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया| |
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.