This is an archived article last updated on Jul 16, 2025. The information may be outdated.

BPSC Assistant Professor Bharti 2025: बीपीएससी सहायक प्रोफेसर के पदों के लिए भर्ती, शैक्षणिक योग्ता जानें

Last Updated: Jul 16, 2025, 16:45 IST

BPSC Assistant Professor Bharti 2025: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका। बीपीएससी ने सहायक प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आगे लेख में जानें शैक्षणिक योग्यता सहित अन्य डिटेल।

BPSC Assistant Professor Bharti 2025
BPSC Assistant Professor Bharti 2025

BPSC Assistant Professor Bharti 2025: बिहार संघ लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अऩुसार 88 सहायक प्रोफेसर के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर विजिट करने की सलाह दी जाती है।  आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। 

BPSC Assistant Professor Bharti 2025: महत्वपूर्ण विवरण

बिहार सहायक प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार नीचे टेबल के माध्यम से महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं:

संगठन

बिहार संघ लोक सेवा आयोग (BPSC)

पद का नाम 

सहायक प्रोफेसर भर्ती 

पदों की संख्या 

88

ऑनलाइन आवेदन 

8 अगस्त  2025

ऑफिशियल वेबसाइट 

bpsconline.bihar.gov.in

सहायक प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता 

सहायक प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीए.एम.एस डिग्री होनी चाहिए। जो भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद् या भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग के लिस्ट में शामिल हो।  अनिवार्य इंटर्नशिप ट्रेनिंग। वहीं भारतीय सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार सभी उम्मीदवारों के पास टीचर कोड प्राप्त होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

 बिहार सहायक प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा?

बिहार सहायक प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए न्यूनतम आयु सीमा तय नहीं की गई है लेकिन, अधिकतम 45 वर्ष तक आवेदन कर सकते हैं। नीचे टेबल के माध्यम से आयु सीमा की जांच करें:

वर्ग 

आयु सीमा 

जनरल 

45 वर्ष

पिछड़ा वर्ग 

48 वर्ष

महिला, अनारक्षित पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग 

48 वर्ष

अनुसूचित जाती/अनुसूचित जनजाति 

50 वर्ष

बिहार सहायक प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क

नीचे दिए गए टेबल के जरिए बिहार सहायक प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क की जांच कर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:

वर्ग 

आयु सीमा

जनरल 

100 रुपये 

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति 

25 रुपये

बिहार राज्य की स्थायी निवासी महिला उम्मीदवार

25 रुपये

दिव्यांग 

25 रुपये

अन्य के लिए 

100 रुपये

बिहार सहायक प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) BPSC बिहार सहायक प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप के जरिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

स्टेप 1 उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, बीपीएससी सहायक प्रोफेसर अधिसूचना 2025 पीडीएफ देखें।

स्टेप 3 बीपीएससी सहायक प्रोफेसर ऑनलाइन आवेदन पत्र 2025 भरें।

स्टेप 4 मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

स्टेप 5 आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

स्टेप 6 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jul 16, 2025, 16:45 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News