[Link Active] BSEB STET Admit Card 2026 OUT: बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
BSEB STET Admit Card 2026 OUT: बिहार एसटीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार स्टेट एडमिट कार्ड लिंक stetregistration.cbrt.co.in पर उपलब्ध है।
BSEB STET Admit Card 2026 OUT: बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने Bihar STET Admit Card 2026 आज 18 अक्टूबर को शाम 5 बजे जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को अपना Application Number और Password दर्ज करके लॉगिन करना होगा।
बिहार STET परीक्षा का आयोजन 25 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने से पहले सभी उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसमें दी गई जानकारी ध्यान से चेक करनी चाहिए।
STET Admit Card 2026- ओवरव्यू
बिहार STET एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे तालिका में दी गई है।
| परीक्षा बोर्ड का नाम | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) |
| परीक्षा का नाम | बिहार STET 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 18 अक्टूबर 2026 |
| पेपर | पेपर 1 और पेपर 2 |
| परीक्षा तिथि | 25 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 |
| परीक्षा का माध्यम | कंप्यूटर आधारित (CBT) |
| लॉगिन विवरण | एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड |
| आधिकारिक वेबसाइट | stetregistration.cbrt.co.in |
BSEB STET 2026 Admit Card Download Link-Active
बिहार STET एडमिट कार्ड 2026 का डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट-stetregistration.cbrt.co.in पर एक्टिव हो गया है। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर लॉगिन विवरण की मदद से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए- यहां क्लिक करें
बिहार STET एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाएं।
-
होम पेज पर Secondary Teacher Eligibility Test 2026 login लिंक पर क्लिक करें।
-
अब अपना Application Number और Password दर्ज करें।
-
लॉगिन बटन पर क्लिक करके अपना अकाउंट खोलें।
-
स्क्रीन पर दिखाई देने वाले एडमिट कार्ड को चेक करें।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
परीक्षा से पहले इन जरूरी बातों का रखें ध्यान
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपना नाम, परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा केंद्र का पता ध्यान से चेक कर लें। यदि किसी जानकारी में गलती दिखाई देती है, तो संबंधित सहायता (+91 8047282787 और bseb.support@cbrt.co.in) माध्यम से संपर्क करें। परीक्षा के दिन, अपने एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो आईडी भी साथ ले जाएं। परीक्षा केंद्र पहुंचने के समय और अन्य संबंधित दिशा-निर्देशों के बारे में एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.